फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Proposal to increase circle rate of agricultural land up to 702 percent

Udham Singh Nagar News: कृषि भूमि के 702 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Proposal to increase circle rate of agricultural land up to 702 percent
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में कृषि और अकृषि भूमि पर सर्किल दरों में इजाफा होने जा रहा है। सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) स्टांप कार्यालय ने नए सर्किल रेटों को लेकर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। इसमें कृषि भूमि के अधिकतम 702 फीसदी और अकृषि /आवासीय भूमि में अधिकतम 300 फीसदी तक इजाफे की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

शासन की ओर से वर्ष 2020 में नए सर्किल रेट लागू किए गए थे जिसमें कृषि भूमि पर 25 फीसदी, अकृषि भूमि पर अधिकतम 35 फीसदी तक इजाफा किया गया था। इस साल नई सर्किल रेट लागू किए जाने हैं और उसको लेकर जिला स्तर पर कसरत पूरी कर रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। इसके तहत प्रमुख मार्ग (200 मीटर के भीतर) में कृषि भूमि पर न्यूनतम सात फीसदी की वृद्धि प्रस्तावित की गई है जबकि अधिकतम 702 फीसदी की वृद्धि करने की संस्तुति की गई है। अकृषि/ आवासीय में न्यूनतम पांच फीसदी और अधिकतम 300 फीसदी तक इजाफा प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन

प्रमुख मार्ग में 200 मीटर के बाहर कृषि भूमि पर न्यूनतम तीन फीसदी और अधिकतम 150 फीसदी तक वृद्धि की संस्तुति की गई है। अकृषि/आवासीय में में छह फीसदी और अधिकतम 140 फीसदी की संस्तुति की गई है। सहायक महानिरीक्षक स्टांप सुधांशु त्रिपाठी ने बताया कि नए सर्किल रेट लागू होने हैं और उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। इस संबंध में मुख्य सचिव के स्तर पर बैठक भी हो चुकी है। उम्मीद है कि जल्द नए सर्किल रेट घोषित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed