फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Project sathi in Uttarakhand

देश में 15 लाख छात्र प्रोजेक्ट साथी से हो चुके हैं लाभान्वित : मुख्यमंत्री

Tue, 02 Sep 2025 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 02 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Project sathi in Uttarakhand
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्तराखंड के साथी केंद्र हुआ शुभारंभ किया। इसे आईआईटी कानपुर उच्च व शिक्षा विभाग उत्तराखंड के संयुक्त प्रयासों से तैयार किया गया है।
विज्ञापन

खटीमा महाविद्यालय में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत भावुक पल है कि खटीमा गोलीकांड जैसी वीभत्स घटना की बरसी के अवसर पर आईआईटी कानपुर के सहयोग से तैयार किए गए राज्य के प्रथम साथी केंद्र का शुभारंभ करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस केंद्र को वह सभी आंदोलनकारियों को समर्पित करते हैं। उन्होंने खटीमा को साथी केंद्र की इस विशिष्ट सौगात देने के लिए खटीमा वासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आईआईटी कानपुर के निदेशक मनिंदर अग्रवाल सहित उनकी पूरी टीम को इस परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए धन्यवाद देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी देश का सामाजिक और आर्थिक विकास उसकी शिक्षा की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2020 में नई शिक्षा नीति के माध्यम से देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक स्तर पर सुधार लाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया।
आज इस नीति के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में भी सहायता प्राप्त हो रही है।
इसके माध्यम से आज आईआईटी और आईआईएससी जैसे प्रतिष्ठित संस्थाओं के प्रोफेसर ऑनलाइन क्लासेज के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवा रहे हैं। आज यह प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग, मेडिकल, बैंकिंग, रेलवे आदि महत्वपूर्ण परीक्षाओं के लिए दूरस्थ क्षेत्रों और निर्धन परिवारों के विद्यार्थियों सहित अन्य सभी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। इस केंद्र में 80 विद्यार्थियों को ऑफलाइन कोचिंग और मेंटरिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
धामी ने कहा कि इस सुविधा का सीधा लाभ खटीमा और आसपास के ग्रामीण अंचलों के सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज देशभर में 15 लाख से अधिक विद्यार्थी प्रोजेक्ट साथी से लाभान्वित हो चुके हैं। हमारे राज्य में भी अब तक लगभग 29 हजार विद्यार्थी इस पहल का हिस्सा बन चुके हैं।

पिछले वर्ष 500 से अधिक विद्यार्थियों ने इस प्लेटफॉर्म की मदद से विभिन्न परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की। जहां एक ओर नई शिक्षा नीति द्वारा प्रदेश के विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और बिग डेटा जैसे कोर्सेज को संचालित करने की पहल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed