फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   programme orgnised in district.

Udham Singh Nagar News: डीडीए उपाध्यक्ष ने अवैध प्लाटिंग करने पर जारी किया नोटिस

Fri, 10 Jan 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 10 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
programme orgnised in district.
काशीपुर। जिला विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय में अवैध प्लॉटिंग संबंधित 12 मामलों की डीडीए उपाध्यक्ष ने सुनवाई की। भुल्लनशाह मजार परिसर में हो रहे निर्माण से संबंधित स्वीकृत नक्शा नहीं दिखा पाने पर चालानी कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कार्यालय जिला विकास प्राधिकरण में बृहस्पतिवार को डीडीए उपाध्यक्ष जय किशन ने अवैध प्लॉटिंग संबंधी मामलों की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने 12 मामलों की सुनवाई कर अग्रिम कार्रवाई के आदेश जारी किए। मोहल्ला कटोराताल स्थित भुल्लनशाह मजार परिसर में हो रहे निर्माण को लेकर बीती सात जनवरी को जिम्मेदार लोगों को नोटिस जारी किया गया था। इसमें कहा गया था कि प्राधिकारी की अनुज्ञा प्राप्त किए बिना उक्त स्थल पर लगभग 1500 वर्ग फीट क्षेत्रफल में भूतल और प्रथम तल पर व्यवसायिक हॉल, कमरों का निर्माण किया जा रहा है। जांच के दौरान स्थल पर निर्माण कार्य का स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखाया गया है। इस मामले की आज सुनवाई की गई। इस दौरान भुल्लनशाह मजार पर हो रहे निर्माण से संबंधित दो लोग पहुंचे। डीडीए उपाध्यक्ष ने जब निर्माण संबंधित स्वीकृत नक्शा मांगा तो वह दिखा नहीं सके। इसके बाद उन्होंने चालान की कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया।
विज्ञापन


उधर, डीडीए उपाध्यक्ष ने एक शिकायत के आधार पर खड़कपुर देवीपुरा में हो रहे अवैध प्लॉटिंग व निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया। संबंधित व्यक्ति की ओर से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर नोटिस जारी किया गया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के अन्य स्थानों पर हो रहे अवैध निर्माण संबंधी जानकारी लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed