{"_id":"687015b3a6a6c4da2002880f","slug":"prof-neeraj-took-over-the-post-of-director-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-129395-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: प्रो. नीरज ने संभाला निदेशक का पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: प्रो. नीरज ने संभाला निदेशक का पद
Fri, 11 Jul 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर में प्रोफेसर नीरज द्विवेदी को संस्थान का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर सोमनाथ चक्रवर्ती ने उनका स्वागत किया। प्रो. द्विवेदी अकादमिक, औद्योगिक और कार्यकारी नेतृत्व में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं।
निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी ने कहा कि भारतीय प्रबंधन संस्थान काशीपुर में निदेशक का दायित्व ग्रहण करना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। मेरा लक्ष्य है कि आईआईएम काशीपुर वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान के रूप में स्थापित हो, जो एक तीव्र, प्रौद्योगिकी-संचालित, बहु-विषयी संस्था बने और गुणवत्ता की पहचान स्थापित करे।
आईआईएम काशीपुर के पास अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें हमारे संचालन मंडल, संकाय, कर्मचारी, छात्र और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर साकार करने का प्रयास करूंगा। बता दें कि प्रो. द्विवेदी ने प्रबंधन शोध एवं पाठ्यक्रम निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हें भारतीय प्रबंधन संस्थान बंगलूरू में आयोजित ‘रणनीतिक प्रबंधन मंच सम्मेलन’ 2010 में सर्वश्रेष्ठ केस अध्ययन पुरस्कार, अमेरिका के सैन एंटोनियो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अकादमिक प्रबंधन सम्मेलन 2013 में सर्वोत्तम शोध पत्र पुरस्कार सहित कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।