फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Pushkar Singh Dhami cleaned himself in Nanakmatta

सीएम ने गुरुद्वारा नानकमता साहिब में टेका मत्था: खुद सफाई की, बोले- स्वच्छता हम सबका सामूहिक दायित्व

Mon, 05 Oct 2026 05:48 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Mon, 05 Oct 2026 05:48 PM IST
सार

सीएम धामी ने सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमता में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इससे पूर्व सुबह ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमता साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। 

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami cleaned himself in Nanakmatta
नानकमता में सीएम धामी ने स्वयं की सफाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमता में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इससे पूर्व सुबह ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमता साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री नानकमता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं श्रमदान किया और परिसर की साफ-सफाई की। उन्होंने उ कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के साथ-साथ अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ रखना हम सबका सामूहिक दायित्व है। इस दौरान गुरुद्वारा श्री नानकमता साहिब कमेटी ने मुख्यमंत्री को सरोपा व स्मृति चिह्न भेंट किया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन का हर पल और क्षण भारत माता और देशवासियों के उत्थान के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान पूरे देश में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक प्रमुख धार्मिक व पर्यटन राज्य है, जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। ऐसे में बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, सरकारी दफ्तरों, अस्पतालों और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहां जिपं अध्यक्ष अजय मौर्या,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, प्रेम सिंह राणा, कमल जिंदल, सतीश भट्ट,कमेटी के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, महासचिव सरदार अमरजीत सिंह बोपराय, सचिव सरदार हरभजन सिंह, गुरवंत सिंह, सुखवंत सिंह पन्नू, कुलदीप सिंह पन्नू, प्रताप सिंह,प्रकाश सिंह, देवेंद्र सिंह, मैनेजर रंजीत सिंह ढिल्लों,सुखवंत सिंह भुल्लर आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed