फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Procurement centers will be filled in the form of farmers

खरीद केंद्रों में ही भरे जाएंगे किसानों के फार्म

Wed, 05 Oct 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Wed, 05 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
 क्षेत्र में धान खरीद केंद्रों में राजस्व विभाग की ओर से किसानों की सूची नहीं भेजने से धान खरीद नहीं होने की खबर का प्रशासन ने संज्ञान लिया है। एसडीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों को तलब कर किसानों का धान खरीदने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र प्रभारियों को किसानों के फार्म भरवाने के निर्देश दिए हैं। बीते 4 अक्तूबर के अंक में अमर उजाला ने राजस्व विभाग ने नहीं भेजी किसानों की सूची शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसमें बताया गया था कि धान खरीद केंद्र खुल गए हैं, लेकिन किसानों की सूची राजस्व विभाग से उपलब्ध नहीं होने की वजह से धान खरीद नहीं हो पा रही है। इसके चलते किसान अपना धान बिचौलियों को बेचने के लिए मजबूर हैं। बुधवार को एसडीएम दयानंद सरस्वती ने धान खरीद केंद्र प्रभारियों की बैठक की।
विज्ञापन


न्होंने निर्देश दिए कि जो भी किसान धान बेचने के लिए केंद्र में आए, उसका धान लिया जाए। अगर उसने ऑन लाइन फार्म नहीं भरा है तो हाथों हाथ वहीं पर उसका फार्म भरवा लिया जाए। उसके बाद उसका वैरीफिकेशन कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। खरीद केंद्र में आने वाले किसानों को तकलीफ नहीं होनी चाहिए। इधर एसडीएम सरस्वती ने बताया कि जिन किसानों ने ऑन लाइन फार्म नहीं भरा है, उनका फार्म मैनुवली भरा जाएगा। किसान का वैरीफिकेशन राजस्व विभाग करेगा। बैठक में तहसीलदार संजय कुमार सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed