{"_id":"69ff90e61833cdcb360c9b95","slug":"procession-held-on-maharana-prataps-birth-anniversary-tributes-paid-sitarganj-news-c-242-1-rdp1032-141222-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: महाराणा प्रताप की जयंती पर निकली शोभायात्रा, अर्पित की श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: महाराणा प्रताप की जयंती पर निकली शोभायात्रा, अर्पित की श्रद्धांजलि
Sun, 10 May 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 10 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। नगर में शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई गई। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने महाराणा प्रताप चौक पर लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद महाराणा प्रताप चौक से मुख्य चौक होते हुए महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट तक ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट सभागार में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, उदय राणा, रामभरोसे राणा ने शुभारंभ किया। इस दौरान यहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां मुकेश सनवाल, अमित रस्तोगी, भोला जोशी, रूप सिंह राणा, मिथिलेश देवी, वीरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, आशा देवी रहीं।
बेहड़ और क्षत्रिय महासभा ने प्रताप को दी श्रद्धांजलि
किच्छा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक तिलक राज बेहड़ और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने संजीव सिंह की अगुवाई में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में महाराणा प्रताप जयंती पर एमपी चौक पर प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अश्वनी सिंह, राजेश प्रताप सिंह, अमित कुमार सिंह, धनंजय सिंह, विशाल चौहान, विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, संजीव चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
--
विधायक ने मरीजों को बांटे फल
खटीमा। विधायक भुवन कापड़ी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप जयंती पर थारू विकास भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद विधायक व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उप जिला अस्पताल में मरीजों व उनके परिजनों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। वहां पर उमेश राठौर, नीरज कन्याल, नरेंद्र आर्य, विनोद चंद, सतपाल राणा, मान सिंह, गौर सिंह राणा, जवाहर राणा आदि थे।
--
हो रण में कूद पड़े महाराणा...
खटीमा। राणा थारू परिषद की ओर से शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। थारू विकास भवन सभागार में महाराणा प्रताप जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष लीलावती राणा और ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा ने महाराणा प्रताप ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप थारू संस्कृति उत्थान समिति, थारू कला निपूर्ण जनजाति संस्कृति समिति, वन्या थारू उत्थान समिति आदि के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। थारू लोक गायक बंटी राणा, लक्ष्मी राणा, कोमल राणा आदि ने... हो रण में कूद पड़े महाराणा... आदि गीतों से लोगों को भाव विभोर कर दिया। वहां पर राणा थारू परिषद के अध्यक्ष दान सिंह राणा, विधायक भुवन कापड़ी, बयान सिंह राणा, दिनेश सिंह राणा, वास्तव सिंह राणा, विवेक सिंह राणा, रामकिशन राणा आदि थे।
-- -
महाराणा की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण
नानकमत्ता। महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती शनिवार को ग्राम सभा नगला में धूमधाम से मनाई गई। नगला मुख्य चौराहे पर विधायक निधि तैयार से महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा का अनावरण विधायक गोपाल सिंह राणा, खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, कांग्रेसी नेता नारायण पाल ने किया। जयंती के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। वहां ग्राम प्रधान भारती राणा, जिला पंचायत सदस्य मधु राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य विष्णु सिंह राणा, मुरली सिंह राणा, हरि ओम सिंह राणा, गुरनाम सिंह बड़वाल, नरेंद्र सिंह पिंटू, राम नरेश सिंह राणा, कुलदीप सिंह बड़वाल आदि थे।
--
क्षत्रिय महासभा ने भव्य शोभायात्रा निकाली
जसपुर। महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में क्षत्रिय महासभा ने भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें अखाड़ों का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण रहा। शनिवार को विधायक आदेश सिंह चौहान ने सिटी सेंटर से यात्रा का शुभारंभ किया। मुख्य मार्ग से होते हुए पृथ्वीराज चौहान चौक पर यात्रा का समापन किया गया। वहां पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, सनी पधान, खड़क सिंह, डाॅ. एमपी सिंह, संजय राजपूत, आदित्य गहलोत, राहुल गहलोत, तरुण आदि थे।