{"_id":"6828dfb025ae26de080a3382","slug":"process-to-auction-29-roadways-buses-begins-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-127161-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रोडवेज की 29 बसों को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रोडवेज की 29 बसों को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू
Sun, 18 May 2025 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 18 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। रोडवेज डिपो कार्यशाला में तीन डिपों से नीलाम होने आई बसों को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंडल मुख्यालय से पहुंची टीम बसों के चेसिस नंबर काट कर आरटीओ में जमा कराएगी। इसके बाद बसों को कंडम घोषित किया जाएगा।
काशीपुर रोडवेज डिपो कार्यशाला में बनाए गए नीलामी यार्ड में लगभग तीन-चार महीने पहले काठगोदाम, रामनगर व काशीपुर डिपो की किलोमीटर पूरा कर चुकी 29 बसों को यार्ड में खड़ा कराया गया था।
डिपो सूत्रों ने बताया इस प्रक्रिया में लगभग एक पखवाड़े से अधिक का समय लग सकता है। साथ ही बताया कि रामनगर व अल्मोड़ा से लगभग छह बसें कई महीने पहले नीलामी प्रक्रिया में आईं थीं। उन बसों के किमी पूरे नहीं होने पर उन्हें मैदानी रूट पर चलवाकर किलोमीटर पूरा कराया जा रहा है। किमी पूरे होने के बाद ही उन बसों की भी नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
कार्यशाला के सीनियर फोरमैन मोहम्मद यामीन ने बताया कि नीलामी यार्ड में विभिन्न डिपो से नीलाम होने आई बसों की नीलामी प्रक्रिया शुरू हो गई है। टीम पहले सभी बसों के चेसिस नंबर को काटेगी।