फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Process started to set up oxygen plant in civil hospital .

नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की कवायद शुरु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Process started to set up oxygen plant in civil hospital .
नागरिक अस्पताल में 400 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की कवायद तेज हो गई है। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ नागरिक अस्पताल परिसर में भूमि का चयन किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण में ऑक्सीजन की जरूरत के अनुरूप यहां प्लांट लगाने की योजना है। इस दौरान सीएमएस डॉ. सुषमा नेगी, डॉ. सुनीता रतूड़ी, डॉ. वीपी सिंह, चीफ फार्मसिस्ट जीएस बसेड़ा, सतीश गोयल, कैलाश मनराल, अजय मौर्य, पावस गुप्ता आदि थे। इधर विधायक धामी ने तराई बीज निगम के भंडार गृह का निरीक्षण किया। इससे पूर्व विधायक धामी ने कहा कि सीटी स्कैन, एक्सरे सहित अन्य प्रमुख जांचों में समानता निर्धारित कर उनकी दरें सार्वजनिक कर दें ताकि लोगों में शुल्क को लेकर गहमागहमी की स्थिति नहीं बन सके। उन्होंने इस संबंध में डीएम, उपजिलाधिकारी के माध्यम से स्वास्थ्य सचिव को पत्र भेजा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed