{"_id":"685d9d86c04075b0f208ce20","slug":"problems-of-journalists-will-be-resolved-govind-singh-khatima-news-c-242-1-shld1004-126475-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारों की दूर होंगी समस्याएं : गोविंद सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारों की दूर होंगी समस्याएं : गोविंद सिंह
Fri, 27 Jun 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश के पत्रकारों की समस्याएं दूर की जाएंगी।
बृहस्पतिवार को जिला सूचना कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की रीढ़ है। उनकी सुरक्षा, सम्मान और सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता जगत अनेक जमीनी चुनौतियों से जूझ रहा है, जिन्हें दूर करना सरकार की नैतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को सूचनाओं तक पहुंच, सरकारी तंत्र से संवाद, सुरक्षा, वित्तीय अस्थिरता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार इन विषयों को गंभीरता से ले रही है। समस्याओं का समाधान होगा।
कहा कि मुख्यमंत्री मीडिया की स्वतंत्रता के पक्षधर हैं। पत्रकारिता लोकतंत्र की आंख, कान और आवाज है। यदि यह स्तंभ मजबूत रहेगा तो शासन की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। बैठक में जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट, पत्रकार भरत शाह, अजय जोशी, अरविंद सिंह, ललित शर्मा, दुर्गेश तिवारी, भरत शाह आदि थे।