फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Private tourist bus lost control and overturned after hitting divider, 22 injured

Udham Singh Nagar News: निजी टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी, 22 घायल

Sun, 15 Jun 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 15 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Private tourist bus lost control and overturned after hitting divider, 22 injured
काशीपुर के ग्राम परमानंदपुर के पास हाइवे पर पलटी बस उठाते क्रेन। संवाद
काशीपुर/सुल्तानपुर पट्टी। गोरखपुर से देहरादून जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे से बस में चीख-पुकार मच गई। बस पलटने से लगभग 22 लोग घायल हो गए। सात घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया। हाथ में फ्रैक्चर होने से एक यात्री को भर्ती किया गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक और परिचालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गोरखपुर से शनिवार शाम करीब चार बजे 40 सीटर एक निजी टूरिस्ट बस (एनएल 07बी 0549) देहरादून के लिए रवाना हुई। बस में 40 यात्री सवार थे। रविवार सुबह करीब सात बजे बस ग्राम परमानंदपुर के पास रुद्रपुर-हरिद्वार हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर जाकर पलट गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला टीम के साथ मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी ली। हादसे में 22 यात्री घायल हुए थे जिनमें से सात लोगों को अधिक चोट आने पर 108 एंबुलेंस सेवा से सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। छह घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि एक घायल अंकित जायसवाल (37) पुत्र मुरारी लाल जायसवाल निवासी गोरखपुर के बाएं हाथ में फ्रैक्चर होने पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हादसे में ये लोग हुए घायल

अंकित जायसवाल (37) पुत्र मुरारी लाल जायसवाल निवासी गोरखपुर, दीप्ति पाठक (54) पत्नी उमाकांत पाठक निवासी यमुना कॉलोनी देहरादून, रंजना यादव (20) पुत्री जंग बहादुर निवासी गोरखपुर, अमन कुमार (30) पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी जमुनापुर धामपुर, प्रेम बहादुर (76) पुत्र खेम सिंह व पदम सिंह (39) पुत्र प्रेम बहादुर निवासीगण बंगोला बहादरपुर हरिद्वार व गणेश दत्त (62) पुत्र स्व. बीसी गुणवंत निवासी हल्द्वानी, अनुभव (25) निवासी इंद्रानगर लखनऊ, अंशु (26) निवासी टेडी पुलिया लखनऊ, आरिफ (22) निवासी मडिराऊ लखनऊ, विपिन त्रिपाठी (36) निवासी राय बरेली, संजय पांडे (43), आकाश पांडे (45), तनवी पांडे (13) व अथर्व पांडे (11) निवासीगण अयोध्या, अल्तमस (22) निवासी मऊ, अंजली (20) व नीरज (21) निवासीगण सिवार (बिहार), आनंद प्रसाद (14), विजय (42) अलका देवी (40) व आदित्य (12) निवासीगण रायवाला देहरादून।
--
सड़क पर गिरे टायर बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

घटनास्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि परमानंदपुर के पास हाईवे पर टूरिस्ट बस के आगे टायरों से भरा एक ट्रक चल रहा था। अचानक एक टायर ट्रक से सड़क पर गिर गया। पीछे से आ रही बस सड़क पर गिरे टायर से बचने के प्रयास में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उधर बस में सवार यात्रियों का कहना था कि हल्द्वानी के बाद से चालक बस को काफी तेज चला रहा था। उन लोगों ने कई बार इस संबंध में टोका-टाकी भी की लेकिन चालक ने नहीं सुना और हादसा हो गया।

कोट
घटना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सड़क पर पलटी बस को क्रेन के माध्यम से सीधा करवाकर हाईवे पर यातायात सुचारु कराया। अधिकांश यात्री गंत्व्य के लिए रवाना हो गए हैं। फरार बस चालक और परिचालक की तलाश की जा रही है। - दीपक सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed