{"_id":"699de958ce65f395f70e734c","slug":"private-taxis-carrying-passengers-from-delhi-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-139677-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: निजी टैक्सी ढो रहीं दिल्ली की सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: निजी टैक्सी ढो रहीं दिल्ली की सवारियां
Tue, 24 Feb 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। डग्गामार वाहनों की समस्या से रोडवेज बसों को निजात नहीं मिल पा रही है। हालात ऐसे हैं कि निजी टैक्सियां दिल्ली की सवारियों को लेकर जा रही हैं और रोडवेज बसें खाली जा रही हैं। हालांकि परिवहन विभाग इस ओर कार्रवाई कर रहा है, लेकिन फिर भी इन पर लगाम नहीं लग पा रहा है।
काशीपुर डिपो की बात करें तो यहां से प्रतिदिन 15 रोडवेज की बसें दिल्ली को जाती हैं। काशीपुर के महाराणा प्रताप चौक और टांडा मोड़ से निजी टैक्सियां दिल्ली की सवारियां ढो रही हैं। आलम यह है कि निजी टैक्सियां एक ऑनलाइन एप के माध्यम से संचालित हो रही हैं और आसानी से सवारियों को लेकर जा रही हैं। दिल्ली के अलावा यह टैक्सियां देहरादून और हरिद्वार की सवारियों को ले जाती हैं। ऐसे में रोडवेज बसें खाली जा रही हैं। परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। लगातार अभियान के बाद भी इन पर लगाम नहीं लग पा रहा है। काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक नवीन आर्य ने बताया कि परिवहन विभाग को ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने को पत्र लिखा गया है।