फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   private schools operators refuse to give teachers salary for the month of april

प्राइवेट स्कूल संचालकों ने शिक्षकों का अप्रैल माह का वेतन देने से किया इनकार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
private schools operators refuse to give teachers salary for the month of april
जसपुर। प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्य ने खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र देकर अभिभावकों से शिक्षण शुल्क नहीं मिलने के कारण स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों को अप्रैल का वेतन देने में असमर्थ प्रकट की है। पत्र में कहा कि लॉक डाउन के दौरान वह उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर केवल शिक्षण शुल्क ही ले सकते हैं। वह किसी भी अभिभावक से स्कूल की फीस नहीं मांग सकते। प्रत्येक विद्यालय पूर्ण रूप से स्कूल की फीस पर ही निर्भर रहता है फीस मिलने पर ही शिक्षकों कर्मचारियों का वेतन दिया जाता है। लॉक डाउन से पहले का 70% से अधिक फीस अभिभावकों पर बकाया है। मार्च महीने का वेतन विद्यालयों ने अपने अपने स्रोतों से दिया है। विद्यालयों को फीस मिलेगी तब ही विद्यालय अपने अपने कर्मचारियों का वेतन देगा अन्यथा आने वाले महीनों में विद्यालय वेतन देने में असमर्थ होंगे। पत्र सौंपने वालों में कुलदीप सिंह, मोहन सिंह, संजीव चौहान, पूजा शर्मा आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed