फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Private hospital sealed after finding irregularities

अनियमितताएं मिलने पर निजी अस्पताल सील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Private hospital sealed after finding irregularities
काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित हिन्द अस्पताल में अभिलेखों की जांच करते एसीएमओ। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में एसीएमओ ने टीम के साथ छापा मारा। मरीजों के इलाज में लापरवाही और गंदगी मिलने पर अस्पताल को अगले आदेशों तक के लिए सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे मुरादाबाद रोड सरवरखेड़ा स्थित हिंद अस्पताल का एसीएमओ डॉ. तपन शर्मा, नायब तहसीलदार राकेश चंद ने औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में लगभग 250 से 300 मरीज मौजूद थे। जिनका इलाज अस्पताल के संचालक मोहम्मद आसिफ की ओर से किया जा रहा था।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. शर्मा को पूछताछ में मोहम्मद आसिफ ने बताया चिकित्सालय डॉ. नवनीत कुमार बेनवाल के नाम पर नैदानिक स्थापन में एलोपैथिक विभाग में पंजीकृत है। उन्होंने अपनी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक की डिग्री भी दिखाई। जांच के दौरान टीम ने डिग्री को संबधित पैथी इलाज के लिए वैध नहीं बताया। छापे के करीब डेढ़ घंटे बाद डॉ. नवनीत कुमार बेनीवाल अस्पताल पहुंचे। डॉ. नवनीत ने बताया कि उनकी अनुपस्थिति में मोहम्मद आसिफ ही मरीजों का इलाज करते हैं जिसकी पुष्टि इलाज के लिए आए हुए मरीजों ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर औषधियों के निरीक्षण में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, एफएसएसएआई मार्का औषधियां पाई गई जिनकी सैंपलिंग डॉ. आशुतोष, डॉ. सुधीर और डॉ. आनंद ने मौके पर की। डॉ. आशुतोष पंत ने संभावना जताई की जो आयुर्वेदिक औषधियां मिली हैं वह अन्य औषधि और रसायन का मिश्रण हो सकता है। निरीक्षण के समय नैदानिक स्थापन ने पंजीकृत स्टाफ नर्स अफसाना और मिडवाइफरी आशा रानी मौके पर कार्यरत नहीं पाई गईं। साथ ही मौके पर कोई भी प्रशिक्षित स्टाफ मौजूद नहीं था।
अस्पताल में बिना टेक्नीशियन के लैब संचालन हो रहा था। अस्पताल में स्थित मेडिकल स्टोर पर कोई फार्मासिस्ट भी नहीं था। कार्रवाई के दौरान अस्पताल से कुछ प्रतिबंधित दवाएं भी बरामद की र्गइं। इसके अलावा अस्पताल में काफी गंदगी फैली हुई थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार ने मौके पर पहुंच कर खाद्य पदार्थों का सैंपल लिया। टीम की कार्रवाई के दौरान अस्पताल के संचालकों ने विरोध जताया लेकिन टीम के समझाने पर वे शांत हो गए।

एसीएमओ डॉ. तपन शर्मा ने बताया कि अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं था। जो लोग यहां मौजूद थे वे ओपीडी में आए हुए थे। अस्पताल में मरीजों की स्वास्थ्य के साथ अनाधिकृत व्यक्ति की ओर से इलाज कर खिलवाड़ किया जा रहा था। इस पर संयुक्त टीम ने जनहित में अगले आदेशों तक अस्पताल को सीज कर दिया है। टीम में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आशुतोष पंत, वरिष्ठ ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. सुधीर कुमार, एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल के होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार और कांस्टेबल देवेंद्र बिष्ट व नीरज बिष्ट मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed