{"_id":"6a29b8bec7fa3584d405d1fc","slug":"private-hospital-doctor-practicing-at-government-hospital-removed-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-144284-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल में बैठ रहे निजी अस्पताल के चिकित्सक को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल में बैठ रहे निजी अस्पताल के चिकित्सक को हटाया
Thu, 11 Jun 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। सरकारी अस्पताल में हड्डी के मरीजों को देख रहे प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक को हटा दिया गया है। एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव चौहान का पिछले साल 15 जून 2025 को स्थानांतरण लोहाघाट हो गया था। तभी से यह पद रिक्त चल रहा है। हड्डी, जोड़, मांसपेशियों, घुटना दर्द आदि से पीड़ित मरीज अस्पताल आकर वापस लौट रहे थे। करीब दो माह पूर्व मरीजों की सुविधा के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अनुमति लेका एक निजी अस्पताल के चिकित्सक बैठ रहे थे।
अस्पताल में यह चिकित्सक मंगलवार और बृहस्पतिवार को अपनी सेवा दे रहे थे। नाम प्रकाशित नहीं करने पर मरीजों ने बताया था कि सरकारी अस्पताल में देखने के बाद अधिकतर घुटना व कूल्हा दर्द के रोगियों को चिकित्सक निजी अस्पताल में मिलने के लिए कहते हैं। पॉलीटेक्निक सड़क निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि कूल्हे में दर्द होने पर एक्सरे लेकर सरकारी अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए गए थे। चिकित्सक ने निजी अस्पताल में मिलने के लिए कहा और व्यवहार भी ठीक नहीं किया है। बीती 28 मई को संवाद समाचार एजेंसी की अमर उजाला में सरकारी अस्पताल में प्राइवेट डॉक्टर को दिखाना तो अस्पताल आए.... शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। इसका संज्ञान लेकर चिकित्सक को अग्रिम आदेशों तक हटा दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि काशीपुर सरकारी अस्पताल में निशुल्क सेवा देने वाले हड्डी रोग विशेषज्ञ को हटा दिया गया है।