फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pressed in the fist and ground on the ground, then sprouted like a rice ball

मुठ्ठी में दबाकर जमीन पर पटका तो चावल गेंद की तरह उछला

Tue, 18 Jul 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर। Updated Tue, 18 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Pressed in the fist and ground on the ground, then sprouted like a rice ball
चावल - फोटो : अमर उजाला
 एक घर के अंदर जब लोग खाना खाने लगे तो चावलों का स्वाद कुछ बदला बदला सा लगा। परिवार के लोगों ने चावलों को मुठ्ठी में लेकर दबाया तो गेंद सी बन गई। जमीन पर पटका तो गेंद की तरह उछल गए। परिजनों ने नकली चावल होने का आरोप लगाया। आसपास के लोग भी नकली चावल को देखने पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार को हल्द्वानी स्टेट हाइवे स्थित शक्तिनगर निवासी भाजपा मंडल महामंत्री प्रेमिला देवी ने एक कंपनी के चावलों को पकाया। मेहमान के तौर पर उनके भाई भाजपा नेता राजेश कुमार भी पहुंचे थे। परिवार के सभी लोग खाने खाने के लिए बैठे तो खाते समय चावलों का स्वाद कुछ अजीब सा लगा। प्रेमिला देवी उनके पति विनोद कुमार और भाई राजेश कुमार ने चावलों को मुट्ठी में लेकर दबाया तो गेंद सी बन गई। जमीन पर पटका तो गेंद की तरह उछल गए।
विज्ञापन


जिस पर परिजनों को चावलों के नकली होने का संदेह हो गया। पकाए गए चावलों को ऐसे ही रख दिया। फिर बाजार से मंगा कर दूसरे चावल बनाए। नकली चावल होने की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों की दी गई। फिलहाल कोई अधिकारी जांच पड़ताल के लिए नही पहुंचा था। प्रेमिला देवी ने बताया कि 29 जून को काशीपुर स्थित एक बड़े शोरूम से पांच किलो का पैकेट खरीदकर लाए थे। उनके भाई राजेश कुमार के घर आने पर ब्रांडेड कंपनी का पैकेट खोलकर आज पहली बार चावल बनाए थे। इधर, फूड इंस्पेक्टर मनोज सेमवाल ने बताया कि मंगलवार को परिवार के घर जाकर चावल की जांच पड़ताल की जायेगी। उसके बाद उचित कार्रवाई होगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed