फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Preparations are being made to make the Terai region fragrant by implementing the Flower Mission

खास खबर: फलों का जायका लेने के बाद फूलों की सुगंध से महकेगा तराई, चलाया जाएगा फ्लावर मिशन; किसानों को होगा लाभ

Mon, 30 Jun 2025 01:53 PM IST
हीरा मेहरा शैलेश सिंह, संवाद
शैलेश सिंह, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 30 Jun 2025 01:53 PM IST
सार

पहाड़ों पर कीवी और एप्पल मिशन के बाद मैदान में ड्रैगन मिशन की शुरुआत हो चुकी है। अब इसी तर्ज पर ‘फ्लावर मिशन’ लागू कर तराई को महकाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Preparations are being made to make the Terai region fragrant by implementing the Flower Mission
Flower

विस्तार

पहाड़ों पर कीवी और एप्पल मिशन के बाद मैदान में ड्रैगन मिशन की शुरुआत हो चुकी है। अब इसी तर्ज पर ‘फ्लावर मिशन’ लागू कर तराई को महकाने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश में ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में बड़े पैमाने पर फूलों की खेती होती है। यूएस नगर जिले में 149.42 हेक्टेयर भूमि पर फूलों की खेती होती है, जिससे 686.43 मीट्रिक टन उत्पादन होता है। अभी तक किसान फूलों की खेती किसी मिशन या स्कीम के तहत नहीं करते हैं, जिससे उन्हें लाभ होता हो। हालांकि, किसानों को फूलों की खेती पर 50 फीसदी सब्सिडी मिलती है। पहाड़ों पर कीवी, एप्पल और मैदान में ड्रैगन मिशन से न सिर्फ फलों को बढ़ावा मिला, मिशन में किसानों को 80 फीसदी तक सब्सिडी दी गई। इससे जुड़कर किसानों की आय में भी वृद्धि हुई। प्रदेश में फलों के लिए लागू मिशन की सफलता के बाद शासन ने प्रदेश में फ्लावर मिशन को लागू करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन

किसानों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ
अभी तक किसानों को फूलों की खेती करने पर पौधों की खरीद पर 50 फीसदी सब्सिडी दी जाती है। अब जबकि मिशन लागू करने की तैयारी चल रही है तो सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि फूलों के लिए एक तो स्कीम चलेगी और मिशन के तहत किसानों को अतिरिक्त सब्सिडी का लाभ भी मिलने लगेगा। साथ ही फूलों के विपणन आदि की व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। 

विज्ञापन

किसानों ने की मंडी बनाने की मांग
संयुक्त निदेशक उद्यान सुरेश राम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऊधमसिंह नगर के किसानों से रायशुमारी की। इसमें किसानों ने कहा कि सरकार फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए मिशन लागू करती है तो यह अच्छा कदम है, वे जरूर फूलों की खेती करेंगे। उन्होंने जिले में फूल की मंडी बनाने की भी मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फूल                 क्षेत्रफल (हेक्टेयर में)                 उत्पादन (मीट्रिक टन)

जरबेरा                        5.34                                   21.57

ग्लेडियोलाई                 39.73                                   66.42

लिलियम                      0.55                                   0.85

गेंदा                          56.51                                 568.33

गुलाब                      30.25                                   47.48

रजनीगंधा                  3.65                                     2.00

अन्य फूल                 13.69                                  70.62

फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए फ्लावर मिशन को लागू करने पर विचार चल रहा है। इसके लिए किसानों से भी फीडबैक लिए जा रहे हैं। जल्द ही शासन इस पर निर्णय ले सकता है। -प्रभाकर सिंह, सीएचओ

Preparations are being made to make the Terai region fragrant by implementing the 'Flower Mission'.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed