Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Preparation to provide Iron Biscuit, P-nut butter to the malnourished children of the state

प्रदेश के कुपोषित बच्चों को आयरनयुक्त बिस्किट , पी-नट बटर देने की तैयारी 

Tue, 18 Sep 2018 12:06 AM IST
चंदन बंगारी  रुद्रपुर।
चंदन बंगारी  रुद्रपुर। Updated Tue, 18 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
Preparation to provide Iron Biscuit, P-nut butter to the malnourished children of the state
रुद्रपुर में अतिकुपोषित बच्चों को मिलने वाला आयरनयुक्त बिस्किट - फोटो : amar ujala

प्रदेश के कुपोषित बच्चों को ऊधमसिंह नगर की तर्ज पर पोषण आहार के साथ आयरनयुक्त बिस्किट और पी-नट बटर देने की कवायद की जा रही है। सीएसआर फंड से प्रदेश के करीब 6500 बच्चों को पी-नट बटर देने पर काशीपुर एग्रो टेक कंपनी ने हामी भर दी है। वहीं, करीब 25 हजार कुपोषित बच्चों को बिस्किट  देने के लिए 26 सितंबर को ब्रिटानिया न्यूट्रीशियन फाउंडेशन के हेड से डीपीओ की मुलाकात में मुहर लगनी है। 

विज्ञापन


बच्चों में कुपोषण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत पोषण अभियान चलाया जा रहा है। पोषण रथ चिकित्सक और डाइटीशियन ब्लॉकों में पहुंचकर कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों की जांच के साथ ही आवश्यक दवाएं मुहैया करा रहा है। जिले में 12,315 बच्चे कुपोषित और 653 अतिकुपोषित हैं। इन अतिकुपोषित बच्चों को पोषण आहार के साथ एक साल से पी-नट बटर और आयरनयुक्त बिस्किट सीएसआर फंड से ब्रिटानिया और एग्रो टेक फूड लिमिटेड मुहैया कराती हैं। शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को आहार दिया जाता है, ताकि उनकी सेहत में सुधार हो सके। 
विज्ञापन


वहीं, कुपोषित बच्चों को सरकार की ओर से दिए जाने वाला पोषण आहार ही दिया जाता है। बीते दो महीने से ये कंपनियां नैनीताल के अतिकुपोषित बच्चों को भी बिस्किट और पी नट बटर दे रही हैं। अब दोनों खाद्य सामग्री को प्रदेश के सभी कुपोषित बच्चों को देने के लिए कसरत की जा रही है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से दोनों कंपनियों से प्रदेश के कुपोषित बच्चों के लिए दोनों सामान सीएसआर फंड से देने के लिए पत्र लिखकर गुजारिश की गई है। एग्रो टेक की ओर से साढ़े छह हजार बच्चों को पी नट बटर देने पर सहमति मिल चुुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रदेश के करीब 25 हजार कुपोषित बच्चों को आयरनयुक्त बिस्किट और पी नट बटर देने के लिए ब्रिटानिया और एग्रो फूड कंपनी को निदेशक की अनुमति से पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है। दोनों कंपनियां ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के अतिकुपोषित बच्चों को बिस्किट और पी नट बटर दे रही हैं। कोशिश की जा रही है कि प्रदेश के अन्य कुपोषित बच्चों को भी दोनों चीजें मिल सकें।


एग्रो टेक ने साढ़े छह हजार कुपोषित बच्चों को पी नेट बटर देने पर हामी भरी है। ब्रिटानिया कंपनी के न्यूट्रीशियन फाउंडेशन के हेड से उनकी 26 सितंबर को दिल्ली से मुलाकात होनी है। उम्मीद है कि मुलाकात का सकारात्मक परिणाम होंगे। - डॉ. अखिलेश मिश्रा, डीपीओ, महिला सशक्तीकरण एवं एवं बाल विकास विभाग। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed