फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   preparation to bring monin in Sidkul

नामी बहुराष्ट्रीय कंपनी मोनिन को सिडकुल में लाने की तैयारी

Mon, 09 Jul 2018 12:34 AM IST
चंदन बंगारी  रुद्रपुर।
चंदन बंगारी  रुद्रपुर। Updated Mon, 09 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन

फ्रांस की सौ साल से अधिक पुरानी यह कंपनी कॉकटेल, मॉकटेल सीरप सहित कई उत्पाद तैयार करती है। उत्तराखंड के अलावा आंध्र प्रदेश सरकार भी कंपनी को अपने प्रदेश में स्थापित करने की कवायद कर रही है। कंपनी स्तर से अभी इस संबंध में निर्णय नहीं हो सका है। अगर कंपनी स्थापित होती है तो हजारों लोगों को रोजगार के अवसर हासिल होंगे। 

विज्ञापन


दरअसल फ्रांस की कंपनी मोनिन भारत में अरबों रुपयों के निवेश की संभावनाएं तलाश रही है। फ्रांस में वर्ष 1912 स्थापित मोनिन कंपनी कॉकटेल, मॉकटेल सीरप, सॉस, प्रीमियम आर्गेनिक सीरप, फ्लेवर्ड वाटर सहित अनेक उत्पाद बनाती है। कंपनी के विश्व में कनाडा, यूएसए सहित 140 देशों में उत्पाद बिकते हैं। मोनिन के उत्पाद बेहद पसंद भी किए जाते हैं। कंपनी के प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड सरकार और अफसरों से संपर्क किया था।

विज्ञापन


काशीपुर के सिडकुल में कंपनी के निवेश के लिए 15 एकड़ जमीन को देखा गया था। इंटरनेशनल कंपनी के निवेश से सरकार के साथ ही हजारों बेरोजगारों को भी फायदा पहुंचेगा। सरकार और अफसर कंपनी के प्रदेश में निवेश को लेकर कवायद कर रहे हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में भी कंपनी ने निवेश की संभावनाएं तलाशी हैं। कंपनी के निवेश को लेकर उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश सरकार में प्रतिस्पर्धा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कंपनी निवेश को लेकर होने वाले फायदों का आकलन कर रही है, लेकिन अगर कंपनी सिडकुल में आती है तो यह सरकार के लिए भी बड़ा अचीवमेंट होगा। यही कारण है कि कंपनी को उत्तराखंड में लाने की कोशिशें बेहद तेजी से की जा रही हैं। 


मोनिन कंपनी ने अभी तय नहीं किया है कि उसे उत्तराखंड में आना है या आंध्र प्रदेश जाना है। हमारी कोशिश है कि कंपनी सिडकुल में आए और इसके लिए प्रयासरत भी हैं। 
- सौजन्या, एमडी, सिडकुल। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed