{"_id":"683c923205f83233c30c4d11","slug":"preparation-for-proper-education-of-children-of-pm-awas-urban-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-125438-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पीएम आवास शहरी के बच्चों के समुचित शिक्षण की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पीएम आवास शहरी के बच्चों के समुचित शिक्षण की तैयारी
Sun, 01 Jun 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत बागवाला में शहरी गरीब तबके के लोगों को आवास का आवंटन किया जा रहा है। प्रशासन जुलाई से शुरू होने वाले शिक्षण सत्र में यहां के बच्चों को समुचित शिक्षा उपलब्ध कराने में जुट गया है।
बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत करीब 1700 आवासों का निर्माण हुआ है। अब जिला विकास प्राधिकरण की ओर से आवासों का आवंटन भी किया जा रहा है। यहां निवास करने वाले लोगों के बच्चों को शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराना चुनौती माना जा रहा था। प्रशासन ने कसरत शुरू कर दी है। प्राधिकरण और शिक्षा विभाग की ओर से लगातार बागवाला का भ्रमण कर अवसर तलाशे जा रहे हैं। बागवाला स्थित इंटर कॉलेज और प्राथमिक-जूनियर स्कूल को उच्चीकृत किया जाएगा ताकि आवासीय योजना के बच्चों का यहां एडमिशन कराया जा सके। पांच वर्ष से छोटे नौनिहालों के लिए बागवाला में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। प्रशासन का मानना है कि यहां के बच्चों को शिक्षा के लिए कहीं दूर भटकना न पड़े।
प्रशासन के साथ कई बार बागवाला का दौरा किया गया है। यहां के इंटर कॉलेज और प्राथमिक स्कूल में संसाधन बढ़ाए जाएंगे ताकि बच्चों का यहां एडमिशन कराया जा सके। केएस रावत, सीईओ।