फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Preparation for proper development of minority dominated areas

Udham Singh Nagar News: अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों के समुचित विकास की तैयारी

Tue, 03 Jun 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 03 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Preparation for proper development of minority dominated areas
रुद्रपुर। केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यक बहुल इलाकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कदम बढ़ाया है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत इन इलाकों का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। बशर्ते 15 किलोमीटर के दायरे में अल्पसंख्यकों की आबादी 25 फीसदी होनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल आदि सभी तरह के विकास कार्य कराए जाएंगे। सबसे पहले जिले में ऐसे इलाके चिह्नित किए जाएंगे, जहां 15 किमी के क्षेत्र में अल्पसंख्यकों की आबादी कम से कम 25 फीसदी हो। फिर सुविधाओं की जरूरत के अनुसार कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इन इलाकों की कनेक्टिविटी के लिए सड़कें, अंदरूनी गलियों में सीसी रोड या इंटरलॉकिंग, शिक्षा के लिए विद्यालय, आंगनबाड़ी, खेल के लिए स्टेडियम आदि सभी व्यवस्थाएं की जानी हैं। इसके लिए सभी विभागों और कार्यदायी संस्थाओं की एक वृहद कार्ययोजना तैयार की जानी है।
विज्ञापन


विभागों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
डीएम नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में 28 मई को भारत सरकार के संचालित महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। इसमें योजना के तहत अल्पसंख्यक क्षेत्र चिह्नित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यदायी संस्थाओं सहित खेल, शिक्षा आदि विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें 15 किमी के दायरे में अल्पसंख्यक वर्ग की आबादी 25 फीसदी होनी चाहिए। सर्वे के बाद कार्ययोजना तैयार की जाएगी।- नंदिनी तामर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed