फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Preparation for board exams will be done online during winter vacations

Udham Singh Nagar News: सर्दियों की छुट्टियों में ऑनलाइन होगी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी

Sun, 28 Dec 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 28 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Preparation for board exams will be done online during winter vacations
रुद्रपुर। बोर्ड परीक्षाएं करीब हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी कराने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। विभाग ने सर्दियों की छुट्टियों में भी वर्चुअल क्लास लगाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


वर्तमान सत्र में जिले के हाईस्कूल में 21,362 और इंटरमीडिएट में 18,562 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। एक से 14 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। स्कूल खुलते ही 16 जनवरी से विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी होनी हैं। समय के महत्व को समझते हुए बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट को सुधारने के साथ अधिक बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने सर्दियों की छुट्टियों में भी ऑनलाइन क्लास लगाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

अपर राज्य परियोजना निदेशक विद्यालयी शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। प्रदेश के सभी सीईओ को जारी निर्देश में कहा गया है कि एक से 14 जनवरी तक बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए वर्चुअल क्लास का आयोजन कर उनकी निरंतर तैयारी कराई जाए। 12वीं कक्षा की छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी, भौतिकी शास्त्र, गणित, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान विषय पढ़ाए जाएंगे। कक्षा 10 के विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित और अंग्रेजी के प्रश्नपत्र विषय विशेषज्ञों के सहयोग से हल कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
शीतावकाश में संबंधित विषय के अध्यापक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कराएंगे। इससे बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारी में सहायता मिलेगी। इस पहल से परीक्षा परिणाम भी बेहतर होगा। - केएस रावत, सीईओ यूएस नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed