फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   PRD jawan in jail on fraud charges suspended in rudrapur

Uttarakhand: ठगी के आरोप में जेल में बंद पीआरडी जवान निलंबित, पुलिस ने किया था गिरफ्तार, दो आरोपी अब भी फरार

Fri, 15 Dec 2023 10:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 15 Dec 2023 10:25 AM IST
सार

रुद्रपुर में छह दिन पहले रुपये दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह में पकड़े गए पीआरडी जवान को जिला युवा कल्याण अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। गिरोह ने आठ दिसंबर को दो लोगों को दो लाख रुपए दोगुना करने का झांसा दिया था। 

विज्ञापन
PRD jawan in jail on fraud charges suspended in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छह दिन पहले रुपये दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह में पकड़े गए पीआरडी जवान को जिला युवा कल्याण अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उसका नाम रोल पंजिका से हटाते हुए भविष्य में विभाग और गैर विभाग की ड्यूटी से विमुख कर दिया है।

विज्ञापन

 

बीते नौ दिसंबर को पुलिस ने असली नोट को नकली बताकर दोगुना करने का झांसा देने वाले गिरोह का खुलासा किया था। इस मामले में जेल में बंद पीआरडी जवान विरेंद्र को निलंबित कर दिया गया है। जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत ने बताया कि एसएसपी ने पत्र भेजकर जानकारी दी थी कि विरेंद्र संगठित गिरोह में शामिल होकर लोगों के साथ मारपीट कर पैसा छीनने की घटनाओं में शामिल था और वर्तमान में वह हल्द्वानी जेल में बंद है। पीआरडी एक्ट के तहत आपराधिक कार्यों में संलिप्तता पाए जाने पर उसे निलंबित किया गया है। संवाद

विज्ञापन


यह था मामला
गिरोह ने आठ दिसंबर को दो लोगों को दो लाख रुपए दोगुना करने का झांसा दिया था। इसके बाद रुद्रपुर बुलाकर उनसे दो लाख रुपए छीन लिए थे। रुपये छीनने वालों ने खुद को पुलिस कर्मी बताया था। पुलिस ने पीआरडी जवान विरेन्द्र निवासी ग्राम बिन्दुखेड़ा रुद्रपुर, जीशान अहमद निवासी ग्राम इटारी थाना तालगांव सीतापुर, यूपी और छिन्दर निवासी ग्राम धौरा ढाम नजीमाबाद किच्छा को लम्बाखेड़ा मोड काशीपुर रोड रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अभियुक्तों के कब्जे से छीने गए 1,50,000 रुपये और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। इस मामले में शामिल लियाकत उर्फ पिंटू निवासी धौराडाम किच्छा और हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाने में तैनात सुरेन्द्र निवासी ग्राम बिन्दुखेड़ा फरार चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed