{"_id":"5ff8adb98ebc3e32e557c4d2","slug":"prasada-by-speedpost-kashipur-news-hld4104165168","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डाकिया घर पहुंचाएगा काशी वियवनाथ और शबरीमाला मंदिर का प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डाकिया घर पहुंचाएगा काशी वियवनाथ और शबरीमाला मंदिर का प्रसाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और दक्षिण भारत के सबरीमाला मंदिर का प्रसाद घर तक पहुंचाने के लिए डाक सेवा शुरू कर दी गई है। श्रीधर्म सभा संस्था और प्रमुख मंदिरों के प्रबंधन ने डाक विभाग के सहयोग से यह योजना शुरू की है। प्रसाद की बुकिंग ई- पेमेंट और मनीऑर्डर के माध्यम से की जा सकेगी।
काशीपुर डाकघर के पोस्ट मास्टर बीएस रावत ने बताया कि चीफ पोस्टमास्टर जनरल बी. राजराजन की ओर से पत्र भेजकर बताया गया है कि
विभाग की ओर से वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ बाबा को अर्पित विशेष प्रकार का लड्डू भक्तों तक पहुंचाने के लिए भारतीय डाक
विभाग के सहयोग से स्पीड पोस्ट सेवा शुरू की गई है। यहां का प्रसाद 251 और 551 रुपये के पैक में है। दक्षिण भारत के
सबरीमाला मंदिर का प्रसाद भी स्वामी प्रसादम योजना के तहत श्रद्धालुओं तक पहुंचाने की योजना है। सबरीमाला मंदिर का प्रसाद 450 रुपये के पैक
में उपलब्ध है। खास बात यह कि लड्डू का प्रसाद 15-20 दिन तक खराब नहीं होगा। गुणवत्ता और टिकाऊपन की दृष्टि से प्रसाद की जांच-परख कराई जाती है। यह प्रसाद भक्तों तक पूरी शुद्धता के साथ पहुंचेगा। प्रसाद डिब्बा बंद होने के साथ ही टेंपर प्रूफ लिफाफे में पैक होगा। प्रसाद में श्रीकाशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग की छवि, महामृत्युंजय महायंत्र, शिव चालीसा, रुद्राक्ष की 108 दाने की माला, धातु का बेलपत्र, माता अन्नपूर्णा से अन्न याचना करते शिव अंकित सिक्का, रुद्राक्ष का एक दाना, भस्म, चंदन, रक्षासूत्र व मिश्री आदि का पैकेट भी शामिल है। प्रसाद पैकेट ईएमओ (इलेक्ट्रॉनिक मनीऑर्डर) और ई-भुगतान के माध्यम से मंगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि श्री धर्म सभा संस्था ने प्रसाद और गंगाजल की डाक सेेवा के लिए डाक विभाग के सहयोग से योजना शुरू की है। गंगाजल श्रद्धालुओं की मांग पर डाकघर में ही मंगाया जाता है। इसे घर पहुंचाने की अभी कोई व्यवस्था नहीं है।
किसी भी डाकघर से ले सकेंगे 10 हजार तक का भुगतान
काशीपुर। बैंक सुविधा के अभाव में खाताधारक आधार इनबिल्ड पेमेंट के माध्यम से डाकघरों से भी 10 हजार रुपये तक का भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। डाकघर के पोस्टमास्टर रावत ने बताया कि अमूमन लोग ऐसी जगह फंस जाते हैं जहां बैंकिंग सुविधा नहीं होती। उन्होंने बताया कि खाताधारक का खाता देश के किसी भी हिस्से में हो वह डाकघर आकर आधार नंबर और बायोमीट्रिक चेकर के माध्यम से 10 हजार रुपये तक की राशि निकाल सकता है। काशीपुर डाकघर में चालू जनवरी माह में अब 30 से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।