फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Prague occupy 40 acres of farm

प्राग फार्म की 40 एकड़ जमीन पर कब्जा

Sun, 03 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ किच्छा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ किच्छा। Updated Sun, 03 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन

 प्रागफार्म की 40 एकड़ जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। सरकारी जमीन पर कब्जा होने की सूचना से प्रशासन हिल गया। आनन-फानन में एसडीएम विजय जोगदंडे ने जांच के लिए तहसीलदार को भेजा। एसडीएम ने बताया कि कब्जा धारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। दरअसल प्राग फार्म और खुरपिया फार्म की सैकड़ों एकड़ जमीन पर सरकार का कब्जा है। इस भूमि पर अमृतसर कोलकाता कारीडोर के अर्न्तगत विभिन्न उद्योग स्थापित होने हैं। पिछले दिनों प्रमुख सचिव इस भूमि का दो बार निरीक्षण कर चुके हैं। सचिव ने सरकारी भूमि का चाहरदीवारी ना होने पर तहसील के अधिकारियों पर नाराजगी भी जताई थी। इसी बीच प्राग फार्म के लक्ष्मीपुर क्षेत्र में करीब 40 एकड़ जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया। इन लोगों ने इस जमीन पर गेहूं की फसल बो डाली। सूचना पर एसडीएम विजय जोगदंडे ने तहसीलदार हरीश मुरारी और पटवारी को जांच के लिए भेजा। एसडीएम ने बताया कि 8 लोगों ने लगभग 40 एकड़ जमीन पर गेहूं की फसल बोकर कब्जा कर लेने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed