{"_id":"601d98758ebc3e4c805db22b","slug":"pothholes-alter-the-danger-kashipur-news-hld41372841","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर बने गड्ढों से मकानों पर मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर बने गड्ढों से मकानों पर मंडराया खतरा
विज्ञापन
गड्ढों के कारण हाईवे किनारे बने मकान में आई दरार।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर/सुल्तानपुर पट्टी। हाईवे पर बने गड्ढे जहां वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं, वहीं अब इन गड्ढों से हाईवे किनारे बने मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। गड्ढों के ऊपर भारी वाहन चलने से जमीन में कंपन्न होता है, जिससे कई मकानों में दरार पड़ने से वे गिरने की कगार पर हैं। लोक निर्माण विभाग भी गड्ढे भरने को लेकर किसी तरह की गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
सुल्तानपुर पट्टी में नगर से गुजरने वाले हाईवे पर जीजीआईसी इंटर कॉलेज, सरकारी अस्पताल, जीजीआईसी मोड़, रामपुर मोड़, वाल्मीकि मोड़, बाजार चौराहा और पंचायत कार्यालय तक कई गहरे गड्ढे बन गए हैं। बरसात में इन गड्ढों में पानी भरने के कारण वाहन दोपहिया चालकों के गिरने का भय रहता है। वहीं, अब हाईवे किनारे बने मकानों को भी इन गड्ढों से खतरा पैदा हो गया है।
क्षेत्र निवासी सुरेश मौर्य ने बताया कि उन्होंने हाईवे किनारे अपना मकान बनाया है। हाईवे में काफी बड़े गड्ढे हैं और सुबह से शाम तक यहां से सैकड़ों छोट-बड़े वाहन गुजरते हैं। गड्ढे होने के कारण वाहन सड़क पर उछलते हैं, जिससे जमीन में कंपन्न होता है। इन कंपन्न से कई मकानों में दरारें आने लगी हैं। ऐसे में इन मकानों के गिरने का खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि लोनिवि समय-समय पर गड्ढों को पाटता है लेकिन घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने से गड्ढे कुछ ही दिनों में फिर आकार ले लेते हैं। मकान में आई दरारों के कारण इन घरों में रहने वाले लोग डर के साए में जी रहे हैं। जल्द ही हाईवे की मरम्मत नहीं की गई तो बड़ा हादसा हो सकता है।

सुल्तानपुर पट्टी में हाईवे पर बने गड्ढे।- फोटो : KASHIPUR