{"_id":"635192b38c382e67b65f5666","slug":"positive-news-rudrapur-news-hld47965370","type":"story","status":"publish","title_hn":"किच्छा में 190 दुग्ध उत्पादकों को वितरित किया दोगुना बोनस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किच्छा में 190 दुग्ध उत्पादकों को वितरित किया दोगुना बोनस
विज्ञापन
राघवनगर में बोनस के साथ पुरस्कार वितरित करते पूर्व विधायक राजेश शुक्ला व तिलकराज गंभीर।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा। दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड राघवनगर में बृहस्पतिवार को वार्षिक बोनस वितरण किया गया। कुल 190 दुग्ध उत्पादकों को बोनस के रूप में 1,16,000 रुपये नकद बांटे गए जबकि बीते वर्ष मात्र 55,000 रुपये का बोनस वितरित किया गया था।
समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा ने समिति की वार्षिक आय-व्यय का ब्योरा रखते हुए समिति के सचिव एवं सभी संचालक सदस्यों, उत्पादकों के सहयोग से इस वित्तीय वर्ष में समिति का लाभ दोगुना करने को प्रेरित किया। अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा ने मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला से समिति के लिए नए भवन निर्माण की मांग की।
पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं को सहकारिता के माध्यम से संचालित कर किसानों की आय बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने समिति के दुग्ध उत्पादक प्रथम स्थान पर रहे संजय राय, द्वितीय कमलेश यादव और तृतीय सुनील कुमार को पुरस्कार एवं बोनस वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुषमा यादव ने की जबकि दुग्ध संघ ऊधमसिंह नगर के प्रशासक तिलकराज गंभीर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहां डॉ. पीएस नागपाल, किरण माजिला, नवीन भट्ट, सचिव धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी, वीरेंद्र यादव, अखिलेश यादव, परमेश्वर राजभर, शिवकुमार, वंदना कुशवाहा, संजय कुशवाहा, चंद्रमणि त्रिपाठी, जनार्दन सिंह, चंदन यादव, अनिल, मालती सिंह, अरुण कुमार, शंभू नाथ, लालजी वर्मा आदि थे।