{"_id":"67a8fcbe1e7079e77c05f6f4","slug":"positive-news-in-district-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-123021-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: केशव पुरम और बांसियोंवाला मंदिर के पास खुले होम्योपैथिक केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: केशव पुरम और बांसियोंवाला मंदिर के पास खुले होम्योपैथिक केंद्र
Mon, 10 Feb 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। सेवा भारती (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की ओर से काशीपुर में होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श केंद्र खोले गए हैं। बस्तियों में लोगों को केंद्रों का लाभ मिल सकेगा।
रविवार को केशव पुरम और बांसियोंवाला मंदिर जसपुर खुर्द में खुले होम्योपैथिक चिकित्सा एवं परामर्श केंद्रों का शुभारंभ डॉ. यशपाल रावत और डॉ. अरविंद शर्मा ने किया। मुख्य वक्ता संघ के नैनीताल विभाग प्रचारक इंद्र मोहन ने होम्योपैथिक चिकित्सा की उपयोगिता व सेवा भारती की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में प्रत्येक सेवा बस्ती में सेवा कार्य शुरू किए जाने और कई सेवा कार्य के बारे में जानकारी दी। कहा कि महानगरों के साथ-साथ उत्तराखंड के सुदूर स्थानों में महिलाओं के स्वावलंबन, चिकित्सा सेवा कार्य निरंतर किये जा रहे हैं। वहां पर डॉ. गजेंद्र पाल सिंह, एसपी सिंह, अरविंद राव, डॉ. अक्षय चौहान, सीमा सागर, राजीव कौशिक, शुशांत विश्नोई, योगेश विश्नोई, सुनील शर्मा, आकाश गर्ग, प्रेमसिंह चौहान आदि मौजूद रहे।