फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Posing as a policeman, he stole a gold chain weighing two and a quarter tolas

Udham Singh Nagar News: पुलिसकर्मी बताकर पार की सवा दो तोले सोने की चेन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Posing as a policeman, he stole a gold chain weighing two and a quarter tolas
रुद्रपुर। शहर के व्यस्ततम काशीपुर बाईपास रोड पर बुलेट सवार दो ठगों ने मेडिकल स्टोर स्वामी को पुलिस का डर दिखाकर सोने की चेन गले से उतरवाकर हड़प ली। घर पहुंचने पर उनको ठगी का पता चला। सूचना पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम आवास विकास निवासी चिमन लाल कामरा रुद्रा होटल से घर जा रहे थे। अग्रसेन चौक के पास बुलेट सवार दो लोगों ने उनकी स्कूटी को रुकवाई। खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए अपना कार्ड दिखाया और चिमन लाल से गले की चेन उतारकर सुरक्षित रखने को कहा। इनमें से एक युवक ने खाकी पेंट पहनी थी।
विज्ञापन

चिमन लाल के बेटे राजीव कामरा ने बताया कि उनके पिता ने गले में पहनी सवा दो तोले सोने की चेन उतार ली और जेब में रखने लगे। इस पर दोनों लोगों ने कागज देते हुए इसमें सोने की चेन रखकर स्कूटी की डिग्गी में रखने को कहा था। इस पर पिता ने कागज में चेन रखकर उसे स्कूटी की डिग्गी में रख दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पिता घर पहुंचे तो स्कूटी की डिग्गी में रखे कागज में पीतल की चेन और अंगूठी रखी मिली। बताया कि जब पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इसमें बालाजी द्वार से बुलेट पर दो व्यक्ति और बाइक पर एक व्यक्ति गाबा चौक की ओर जाते दिख रहे हैं। इसी बीच उनके पिता स्कूटी से आते दिख रहे थे।

सुभाष काॅलोनी को जाने वाली सड़क के पास वे बुलेट और बाइक मोड़कर पिता के पीछे लग गए। इसके बाद अग्रसेन चौक के पास घटना को अंजाम देते हैं।
वे पिता को झांसे में लेने के लिए बाइक सवार साथी से भी गले की चेन उतरवा लेते हैं। राजीव ने बताया कि बुलेट सवार हेलमेट होने के चलते पहचान में नहीं आ पा रहे हैं। सीसीटीवी खंगालने के बाद वे पुलिस को तहरीर देंगे। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed