{"_id":"6838bc5126b8cf771202eefc","slug":"polygamy-case-in-khatima-khatima-news-c-236-1-ktm1001-109700-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पत्नी को भाभी के मायके भेज दूसरी शादी कर ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पत्नी को भाभी के मायके भेज दूसरी शादी कर ली
Fri, 30 May 2025 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 30 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न कर ससुरालियों ने अपने बेटे का उसकी पूर्व कथित प्रेमिका के साथ विवाह करवा दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति, सास, ससुर और जेठ के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
वार्ड नंबर 10 निवासी रजनी ने तहरीर देकर बताया कि 23 अक्तूबर 2022 को उसका विवाह सुमित वाल्मिकी निवासी मोहल्ला, नकाशा, सुनगढ़ी, पीलीभीत से हुआ था। आरोप है कि सुमित ने दहेज में चार लाख रुपये न लाने पर दूसरा विवाह करने की धमकी दी।
29 नवंबर 2024 को उसका बेटा पैदा हुआ। आरोप लगाया कि सुमित का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। 27 फरवरी 2025 को ससुरालियों ने उसे बच्चे के साथ उसकी जेठानी के मायके भेज दिया। ससुरालियों ने उक्त युवती के साथ सुमित की दूसरी शादी करा दी।
विज्ञापन
21 मार्च 2025 को सोशल मीडिया पर उसके पति ने उक्त युवती के साथ सिंदूर व मंगल सूत्र सहित पति-पत्नी के रूप में अपनी फोटो डाली। विरोध करने पर सास सरन देवी, ससुर पप्पू, जेठ विजेंद्र ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसे कमरे में बंधक बना लिया। पीड़िता ने बताया कि उसका पति खटीमा और पीलीभीत के निजी अस्पताल में सफाई ठेकेदारी का काम करता है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।