फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Politil programme.

संगठित होकर जनहित के कार्य करना भाजपा का उद्देश्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Politil programme.
भाजपा संगठन की बैठक में मंचासीन राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री व अन्य। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, विधानसभा प्रभारियों व विस्तारकों की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमारा उद्देश्य संगठित होकर एक दल के रूप में जनहित और समाज के लिए समर्पण भाव से कार्य करना है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के ही नहीं, बल्कि विश्व के सर्वश्रेष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार शाम रुद्रपुर के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रदेश संगठन पदाधिकारियों, विधानसभा प्रभारियों, सह प्रभारियों व विधानसभा विस्तारकों की बैठक में नड्डा ने कहा कि भाजपा वर्ष-2022 के विजय अभियान की ओर बढ़ रही है। भाजपा की असली ताकत बूथ पर बैठा कार्यकर्ता है, जो चुनाव को बदलने की ताकत रखता है। देश में करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिवार देश और राज्य में समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और विधानसभा विस्तारकों से कहा कि संगठन की ओर से मिले कार्यों पर पूर्ण ताकत झोंक दें। नड्डा ने कहा कि इससे विपक्षी दल चुनावी पक्षी बनकर छटपटाते दिखेंगे।
विज्ञापन

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही 2022 का विधानसभा चुनाव जीता जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि वर्ष 2022 की विजय प्रदेश के लिए एक बड़ा संदेश लेकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्षी दलों के पास न इस तरह का संगठन है और न कार्यकर्ता। इससे पूर्व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारतभूषण चुघ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहां राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह, सांसद अजय भट्ट, महामंत्री (संगठन) अजय, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, ऊषा चौधरी, सुरेश भट्ट आदि थे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्मानित करते चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारतभूषण चुघ ।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्मानित करते चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारतभूषण चुघ ।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed