फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Politics started on Rudrapur Medical College

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज पर शुरू हुई सियासत: 100 सीटों पर अपना-अपना दावा, विधायक अरोरा और शुक्ला आमने-सामने

Wed, 14 Oct 2026 11:15 PM IST
Heera दीप बेलवाल
दीप बेलवाल Published by: Heera Updated Wed, 14 Oct 2026 11:15 PM IST
सार

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज की 100 एमबीबीएस सीटों को लेकर सियासत शुरू हो गई है। रुद्रपुर विधायक ने इसे अपनी उपलब्धि बताया है, तो दूसरी ओर शुक्ला ने इशारों-इशारों में कहा कि हमने प्रयास किए थे। दोनों नेता 100 सीटों पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Politics started on Rudrapur Medical College
रुद्रपुर में स्थित मेडिकल कॉलेज

विस्तार

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2027-28 में 100 एमबीबीएस सीटों के संचालन को मंजूरी मिलते ही सत्ता पक्ष में श्रेय लेने की होड़ मच गई है। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने सीएम धामी और स्वास्थ्य मंत्री से लगातार इस मुद्दे पर बात की थी। वहीं, किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सीधे निशाना न साधते हुए इसे इशारों-इशारों में अपनी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज शुरू कराने के लिए कई प्रयास किए। स्वास्थ्य मंत्री से लेकर सीएम तक से वार्ता की थी।

विज्ञापन

जो संकल्प लिया था, वह अब साकार हो गया : अरोरा
विधायक शिव अरोड़ा ने 100 सीटों पर मुहर लगते ही जश्न मनाया। मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मिष्ठान वितरण किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में विधायक बनने से पहले उन्होंने रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू कराने का जो संकल्प लिया था, वह अब साकार हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से 100 सीटों की मंजूरी मिलना रुद्रपुर के लिए चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। उन्हाेंने इस उपलब्धि के लिए सीएम धामी व सांसद अजय भट्ट का आभार जताया।

विज्ञापन

मैं ये नहीं कह रहा मैंने ही प्रयास किए, हम सबने इसको समझा : शुक्ला
बुधवार को प्रेसवार्ता कर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि ये ठीक है कि रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज के निर्माण की शुरुआत कांग्रेस के समय हुई लेकिन ये भी सच है कि 20 वर्षों तक मेडिकल कॉलेज बनाने का काम बजट के अभाव में नहीं हो सका। जब मैं किच्छा का विधायक बना तो मैंने सोचा रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज है तो इसे समय पर बनना चाहिए। तब केंद्र के स्वास्थ्य मंत्री को यहां लाकर भारत सरकार से 345 करोड़ रुपये जारी करवाए। बाद में सीएम धामी ने 656 करोड़ रुपये मंजूर करवाए, तब निर्माण कार्य शुरू हो सका। जब मान्यता नहीं मिली तो हम सबने प्रयास शुरू किए। सीएम खुद लगातार इसे पूरा कराने के लगे रहे। मुझे आशंका थी कि सीटें कम हो सकती हैं, इसके लिए मैंने सीएम ने फोन पर बात की। अब 100 सीटों की मान्यता मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मैं ये नहीं कह रहा मैंने ही प्रयास किया, हम सबने इसको समझा तब जाकर ये काम पूरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर बोले, मैंने भी किया समय-समय पर कॉलेज का भ्रमण
मेयर विकास शर्मा ने इस महत्वपूर्ण सौगात पर प्रसन्नता व्यक्त कर प्रधानमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य व सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज लंबे समय से लंबित चल रहा था जिसके लिए सीएम ने व्यक्तिगत रुचि लेते हुए लगातार वित्तीय स्वीकृति और फंड जारी करने के कार्य किए। उन्होंने बताया कि उनका ओर से भी समय-समय पर मेडिकल कॉलेज परिसर का भ्रमण किया गया व वहां के प्राचार्य से लगातार संवाद बनाए रखा। सभी का संयुक्त और निरंतर प्रयास रहा है कि जल्द मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू हो सकेगा।

रुद्रपुर में 100 एमबीबीएस सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संचालन का मार्ग प्रशस्त होना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है। लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद यह सफलता मिली है। इसके लिए प्रधानमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व सीएम पुष्कर सिंह धामी का विशेष आभार। - अजय भट्ट, सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed