फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political.

भाजपा में जाना मेरी सबसे बड़ी भूल थी : यशपाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
Political.
कांग्रेस जिला कार्यालय में स्वागत समारोह में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : RUDRAPUR
पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा में शामिल होना उनके जीवन की सबसे बड़ी भूल थी। भाजपा में बिताए पिछले साढ़े चार साल उनके लिए बेहद तनावपूर्ण रहे। अब कांग्रेस में घर वापसी से बेहद राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा छोड़कर दोबारा कांग्रेस में शामिल होने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री आर्य का मंगलवार को पहली बार रुद्रपुर पहुंचने पर पार्टी जिला कार्यालय में भव्य स्वागत हुआ। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर तलवार भेंट की। आर्य ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के बावजूद वह दिल से हमेशा कांग्रेसी रहे। आज जनता में भाजपा के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव के बाद उत्तराखंड और यूपी में कांग्रेस सरकार बनाएगी। उत्तराखंड में पिछले करीब साढ़े चार सालों में सिर्फ बातें और वादे हो रहे हैं, जबकि विकास गुम है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने अपने शासनकाल में जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं, भाजपा ने उन्हें ठंडे बस्ते में डाल दिया है। भाजपा ने जनता पर तीन मुख्यमंत्री थोपे हैं, सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसा तक नहीं है। यहां पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, कांग्रेस सोशल विभाग की प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष की रीना कपूर, मालती हाल्दार, प्रेमलता सिंह, मुक्ता सिंह, ममता रानी, पूर्व विधायक गोपाल राणा, सुमित हृदयेश, हरीश पनेरू, राम पांडे, कामेश्वर जेटली, परिमल राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तराई में संगठन की गुटबाजी भांप गए यशपाल
रुद्रपुर। तराई की राजनीति में बड़ा कद माने जाने वाले वरिष्ठ राजनीतिज्ञ यशपाल आर्य करीब साढ़े साल बाद कांग्रेस पार्टी में वापसी के बावजूद जिले में संगठन में चल रही गुटबाजी को भांप गए। तभी उन्होंने रुद्रपुर में कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की सलाह दी। उन्होंने सहज लहजे में कहा कि यदि राजनीतिक महत्वाकांक्षा और अहं को दरकिनार कर कार्यकर्ता एकजुट नहीं हुए तो तराई में कांग्रेस बिखर जाएगी।
पूर्व कैबिनेट मंत्री आर्य कांग्रेस में वापसी के बाद पहली बार रुद्रपुर आए। उनके स्वागत समारोह में जिलेभर से कार्यकर्ता पहुंचे थे, लेकिन कार्यक्रम में रुद्रपुर से ही कई वरिष्ठ पदाधिकारी नदारद रहे। स्वागत समारोह में नदारद रहने वालों में प्रदेश संगठन से लेकर नगर कांग्रेस कमेटी तक के कुछ पदाधिकारी शामिल रहे। हालात को भांपते हुए आर्य ने कहा कि एकजुटता कांग्रेस की असली ताकत है। कांग्रेस ने देश के एक धागे में पिरोने का काम किया है। यदि कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में ही अपनी महत्वाकांक्षा और अहं की समस्या के कारण फूट पड़ गई तो कांग्रेस भी बिखर जाएगी।

आर्य ने कहा कि अविभाजित यूपी के समय विकास पुरुष एनडी तिवारी उन्हें राजनीति में लेकर आए थे। पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. हंसराज गाबा को याद कर कहा कि उन्होंने कई साल तक जिले में संगठन को कुशलतापूर्वक चलाया। हमें संगठन के प्रति ऐसे लोगों की निष्ठा को याद कर पार्टी के हित में एकजुटता दिखानी होगी। आर्य ने कहा कि कांग्रेस देश को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। देश तभी बचेगा जब कांग्रेस संगठन में एकता रहेगी। संगठन से टिकट के लिए हमें अच्छे उम्मीदवार का चयन करना होगा। उन्होंने कहा कि वह जिले से टिकट के लिए मिले उम्मीदारों के नामों को केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

स्वागत समारोह में संबोधित करते पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य।

स्वागत समारोह में संबोधित करते पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का स्वागत करते कांग्रेसी।

रुद्रपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का स्वागत करते कांग्रेसी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed