{"_id":"5ff4ba978ebc3e344d0f8f69","slug":"political-rudrapur-news-hld4100285188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरी जानकारी पर उप कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा को किया बैठक से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी जानकारी पर उप कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा को किया बैठक से बाहर
विज्ञापन
रुद्रपुर के विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक करते सीडीओ।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ हिमांशु खुराना ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में मनरेगा, महिला किसान सशक्तीकरण योजना, विधायक निधि, सांस निधि और रेखीय विभागों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने तालाब निर्माण के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं देने पर काशीपुर के उप कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा को बैठक से बाहर कर दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को योजनाओं को लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग, जिला पंचायत सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं को विधायक निधि के कार्यों के स्टीमेट एक हफ्ते भीतर से भेजने के निर्देश दिए। मनेरगा की समीक्षा के दौरान उन्होंने काशीपुर में तालाबों के निर्माण को लेकर उप कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा पवन चौहान से जानकारी मांगी तो वह संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके।
सीडीओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें बैठक से बाहर कर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रचार प्रसार और लाभार्थी को लाभ देने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहां डीडीओ डॉ. महेश कुमार, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग हिमांशु जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना, प्रभारी सीवीओ डॉ. पूजा पांडे, बीडीओ प्रशिक्षु आईएएस जयकिशन, हरीश जोशी आदि थे।