{"_id":"623a1cc85387441931535ea5","slug":"political-news-sitarganj-news-hld4570992155","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानकमत्ता गुरुद्वारा चुनाव के दूसरे चरण में धरने पर बैठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानकमत्ता गुरुद्वारा चुनाव के दूसरे चरण में धरने पर बैठे लोग
विज्ञापन
नानकमत्ता में डायरेक्टर के पदों पर मतदान करने को कतार में खड़े मतदाता।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्ता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी के डायरेक्टर पदों के लिए मंगलवार को द्वितीय चरण का मतदान हुआ। तीन चयनित डेलीगेटों को मतदान से वंचित करने पर उन्होंने जमकर हंगामा काटा। चुनाव अधिकारी पर निष्पक्ष चुनाव न कराने का आरोप लगाते हुए उन्होंने समर्थकों के साथ धरना दे दिया।
मंगलवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की नई प्रबंधक कमेटी के डायरेक्टरों के लिए चार दिवसीय मतदान के दूसरे चरण में छह वार्डों के लिए मतदान हुआ। वार्ड नंबर 13 से चयनित तीन डेलीगेटों को चुनाव अधिकारी की ओर से मतदान से वंचित करने पर हंगामा खड़ा हो गया। हंगामे के बावजूद तीनों डेलीगेट मतदान नहीं कर पाए।
सुबह दस से सायं पांच बजे तक वार्ड संख्या दो तहसील बाजपुर बन्नाखेड़ा, वार्ड संख्या पांच तहसील काशीपुर व रामनगर, वार्ड संख्या 14 सितारगंज, खटीमा व किच्छा रोड के उत्तर की ओर, वार्ड संख्या 22 शाहजहांपुर, निगोही, पुवायां, बंडा तथा वार्ड नंबर 23 तहसील लखीमपुर, खीरी व तहसील मोहम्मदी पलिया के लिए मतदान हुआ।
विज्ञापन
मतदान केंद्र के बाहर डेलीगेट लाइन में खड़े थे। इस बीच वार्ड संख्या 13 सितारगंज खटीमा से चयनित तीन डेलीगेट बलजीत सिंह, गुरमीत सिंह और रघुवीर सिंह वोट डालने पहुंचे तो मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बताया कि उनका नाम सूची से हटा दिया गया है।
इस पर तीनों ने विरोध कर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने तीनों को गेट से बाहर कर दिया। जब उनके समर्थकों को इस बारे में पता लगा तो उन्होंने भी जमकर हंगामा काटा। चुनाव अधिकारी के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए गेट पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने चुनाव अधिकारी पर निष्पक्ष चुनाव न कराकर दबाव में चुनाव कराने का आरोप लगाया। मतदान का समय बीतने के बाद हंगामा काट रहे तीनों डेलिगेट धरना समाप्त कर बिना मतदान किए चले गए।

नानकमत्ता में मतदान के दौरान तैनात पुलिस।- फोटो : SITARGANJ