{"_id":"62095adf2e3ed2445c441648","slug":"political-news-rudrapur-news-hld4536559157","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकर्षक ढंग से सजाए गए मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकर्षक ढंग से सजाए गए मतदान केंद्र
विज्ञापन
दिनेशपुर में आकर्षक ढंग से सजाया गया मतदान केंद्र।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
नगर पंचायत और उससे सटे दो गांव में सात मतदान केंद्र में तकरीबन 13500 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉक्टर अतुल उप्रेती ने बताया कि दिनेशपुर नगर में वार्ड नंबर एक के प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र में दो कक्ष, वार्ड नंबर दो मोतीपुर में एक कक्ष, नगर पंचायत दिनेशपुर में एक कक्ष, स्वर्गीय चितरंजन राहा अटल आदर्श इंटर कॉलेज में चार कक्ष, राजकीय प्राथमिक विद्यालय दिनेशपुर में दो कक्ष, इसके अलावा नगर से सटे गांव रामबाग प्राथमिक विद्यालय में दो कक्ष और चंदननगर गांव के मतदान केंद्र में एक कक्ष बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि नगर पंचायत दिनेशपुर और रामबाग में बनाए गए मतदान केंद्र में पहली बार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी मतदान केंद्र के मुख्य द्वार को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। आरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि नगर पंचायत सहित समूचे दिनेशपुर क्षेत्र में गदरपुर विधानसभा के लिए 27 मतदान केंद्र में 41 मतदान कक्ष बनाया गया है।
इनमें से चक्कीमोड़ और कूल्हा मतदान केंद्र को अति संवेदनशील मतदान केंद्र की श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा 10 मतदान केंद्र को संवेदनशील माना गया है। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टी पहुंच गई है। सुबह आठ बजे से मतदान आरंभ हो जाएगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से मतदान केंद्र में आकर अधिक से अधिक अपने मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही।