फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

भाजपा की सोच सिर्फ पाकिस्तान तक, कांग्रेस की चीन तक : पटेल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Political news.
सितारगंज बरा गांव में जनसमुदाय को संबोधित करते गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पट? - फोटो : SITARGANJ
रुद्रपुर/सितारगंज। गुजरात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने कहा कि भाजपा की सोच सिर्फ पाकिस्तान तक ही सीमित है। भाजपा के पास इसके अलावा कोई दूसरा मुद्दा नहीं है, जबकि कांग्रेस की सोच चीन तक है। जनता ने भाजपा को इसलिए चुना था ताकि देश में खुशहाली और बढ़े, लेकिन भाजपा ने दुखी कर दिया। उत्तराखंड में तीन सीएम बदले, परंतु विकास के तीन काम नहीं किए।
विज्ञापन

हार्दिक पटेल ने बृहस्पतिवार रुद्रपुर में कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा के समर्थन में जनसंपर्क किया और सितारगंज में नवतेज पाल सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड में अपने शासनकाल में सिर्फ वैमनस्य की राजनीति की। प्रदेश के विकास का मुद्दा कभी भी भाजपा की प्राथमिकता में नहीं रहा। इसके बाद उन्होंने गोल मार्केट स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद रुद्रपुर शहर में जनसंपर्क कर व्यापारियों व अन्य लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा के लिए मतदान करने की अपील की। उन्होंने जनता से उत्तराखंड में भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। वहां पर जगदीश तनेजा, सुशील गाबा, बबीता बैरागी, प्रीति साना, अनिल शर्मा, परिमल राय, दिलीप अधिकारी, राजेंद्र निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, सितारगंज क्षेत्र के बरा गांव में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के ओबीसी सेल के संयुक्त समन्वयक सुरेश गंगवार के फार्म हाउस में हार्दिक पटेल ने जनसभा को संबोधित किया। कहा कि कांग्रेस रोजगार, महंगाई, किसानों की समृद्धि के लिए काम करेगी। भाजपा दमनकारी नीति अपनाती है। उन पर मामूली केस लगा तो जमानत तक नहीं दी जा रही थी। देश और जनहित के लिए उन पर मुकदमे हुए थे। ऐसे मुकदमे भगत सिंह और गांधी पर भी हुए थे, लेकिन देश विरोधी कोई केस नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आमजन से सर्वधर्म के विकास की सोच रखने वाली कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहां ओबीसी सेल के संयुक्त समन्वयक सुरेश गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, मृदुल त्रिपाठी, गुरसेवक सिंह महार, एसके त्रिपाठी, मुख्त्यार अंसारी, राजू अहमद, एजाज सलमानी आदि थे।
हार्दिक पटेल ने हिंदुत्व के मुद्दे को भी छूने का किया प्रयास
कीर्तिराज रुमाल
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में छह साल पहले पाटीदार आंदोलन के अगुवा बनकर चर्चा में आए हार्दिक पटेल के निशाने पर बृहस्पतिवार को रुद्रपुर में भी मोदी ही रहे। अपने संबोधन में वह गुजरात के नाम पर प्रधानमंत्री और उनकी नीतियों पर बार-बार निशाने साधते रहे। उन्होंने हिंदुत्व के मुद्दे को भी छूने का प्रयास किया।
ट्रांजिट कैंप में आयोजित जनसभा में अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने स्वयं का परिचय गुजरात राज्य के पटेल के रूप में दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों का असर उत्तराखंड में भी नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सभी निर्णय किसानों और मजदूरों के खिलाफ रहे हैं।

देश भर में रेलवे, ऊर्जा निगम, बैंकों आदि का निजीकरण या फिर उन्हें औद्योगिक घरानों के हाथों के बेचने की तैयारी चल रही है। जिस कारण उत्तराखंड में भी बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही है। पटेल ने कहा कि भाजपा हिंदुत्व के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा के पति अनिल शर्मा कई सालों से रुद्रपुर में रामलीला में भगवान राम की भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा का जन्म गुजरात में हुआ है। उन्होंने रुद्रपुर के साथ ही पूरे उत्तराखंड में कांग्रेस को जिताने की अपील की।

रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते हार्दिक पटेल।

रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते हार्दिक पटेल।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा के लिए जनसंपर्क करते हार्दिक पटेल।

रुद्रपुर में कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा के लिए जनसंपर्क करते हार्दिक पटेल।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed