{"_id":"6205672fe53b88214d0b065a","slug":"political-news-rudrapur-news-hld4533773186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष सिसोदिया ने अरविंद पांडेय को दी सीधी बहस की चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष सिसोदिया ने अरविंद पांडेय को दी सीधी बहस की चुनौती
विज्ञापन
गदरपुर में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया का माल्यार्पण कर स्वागत करते आप कार्यकर्ता।
- फोटो : RUDRAPUR
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों का बखान करते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के क्षेत्र में जीआईसी गदरपुर के भवन में डिग्री कॉलेज खोले जाने को हास्यास्पद बताया। कहा कि महज चुनावी लाभ लेने के लिए प्रदेश सरकार और मंत्री जनता को लोक लुभावने सपने दिखाकर अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं। उन्होंने मंच से शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को सीधी बहस की चुनौती दी।
सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को जीआईसी के मैदान में आप प्रत्याशी जरनैल सिंह काली के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की सरकारों पर तीखे प्रहार किए। कहा प्रदेश में बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए।
कहा कि दिल्ली के शिक्षा मंत्री को उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री के क्षेत्र को देखने का मौका मिला है, जहां शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। उन्होंने प्रदेश में सरकार बनने पर गदरपुर क्षेत्र की खुशहाली के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की दी गई गारंटियों को प्राथमिकता से पूरा करने की बात कही। सभा को आप प्रत्याशी जरनैल सिंह काली, सुभाष व्यापारी, रवि कुमार सिंह, राजीव गाबा ने संबोधित किया।