{"_id":"61feccc14dc0167f062d44c1","slug":"political-news-rudrapur-news-hld452893437","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर बाजार में फुटपाथ पर सज रहीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर बाजार में फुटपाथ पर सज रहीं दुकानें
विज्ञापन
रुद्रपुर बाजार में फुटपाथ पर रखा सामान।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों के लिए अतिक्रमण बड़ी समस्या बन गया है। करोड़ों रुपये खर्च कर फुटपाथ बनाए गए, जिस पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है। इससे राहगीरों का पैदल चलना दुश्वार हो गया है। इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारी कोई कदम नहीं उठा रहे।
रुद्रपुर बाजार क्षेत्र में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से फुटपाथ बनाए गए थे, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण इन फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जे कर लिए हैं जिस कारण आम जनता इन फुटपाथों का इस्तेमाल नहीं कर पा रही है।
छोटे, मझोले ही नहीं, बल्कि बड़े दुकानदारों ने भी दुकानों के आगे फुटपाथ पर सामान सजा दिया है। इस कारण राहगीर फुटपाथ के बजाय सड़क पर चल रहे हैं। इससे हादसों का अंदेशा बना हुआ है। नगर निगम के अधिकारी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। अतिक्रमणकारियों का चालान नहीं काटा जा रहा है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रुद्रपुर बाजार के फुटपाथों से अतिक्रमण को शीघ्र ही हटाया जाएगा। इसके पहले भी फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले कई व्यापारियों के चालान काटे गए हैं। साथ ही फुटपाथ पर रखा गया सामान भी कई बार जब्त किया गया था। जल्द ही अभियान चलाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
-रामपाल सिंह, मेयर