फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political News.

सुबह ओले तो दिन में बरसे मेघ, चार बजते ही मुस्कुराए सूर्य देव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Political News.
गूलरभोज में बारिश से प्रभावित हुई सरसों की फसल। - फोटो : RUDRAPUR
खेतों में बिछी सरसों की फसल, मटर डूबी
विज्ञापन

- सुबह ओले तो दिन भर बरसे मेघ, शाम को सूर्य देव के दर्शन
- दो दिन और बारिश हुई तो सरसों की फसल में लग जाएंगे कीट
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। तराई में सुबह ओले तो शाम तक लगातार बारिश होती रही। चार बजे मौसम खुला और धूप की किरणें नजर आई। दिन भर बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश से गन्ना और सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। मटर की फसल जलभराव से खराब हो गई है। कृषि विभाग के मुताबिक, अगर दो दिन और इसी तरह बारिश हुई तो सरसों की फसल में कीट (माउं) लग जाएगी।
बारिश से जिले में मटर और आलू की फसल को भी नुकसान झेलना पड़ सकता है। पूर्व में हुई बारिश से जिले में मटर और आलू की 15 प्रतिशत तक फसलों को नुकसान झेलना पड़ा है। उद्यान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 35 हजार किसान 3600 हेक्टेयर में मटर की खेती करते हैं। इसका 30 हजार मीट्रिक टन उत्पादन होता है, जबकि ढाई हजार किसान 2800 हेक्टेयर में आलू की खेती करते हैं, इसका उत्पादन 62 हजार मीट्रिक टन होता है। कृषि विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में 4000 हेक्टेयर में सरसों का उत्पादन होता है।
विज्ञापन

मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा ने कहा कि अगर दो दिन इसी तरह और बारिश हुई तो सरसों के फूलों में माउं (कीट) लग जाएंगे। इससे सरसों की फसल को नुकसान झेलना पड़ सकता है। हालांकि इसके बचाव के लिए किसान कीटनाशक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इधर, जिला उद्यान अधिकारी भावना जोशी ने कहा कि तीन दिन तक लगातार बारिश होने से आलू और मटर की फसल को नुकसान हो सकता है। पूर्व में हुई बारिश से 15 प्रतिशत तक फसल प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-
कलक्ट्रेट जाने वाली सड़क कीचड़ से सनी
रुद्रपुर। बृहस्पतिवार को हुई बारिश के कारण कलक्ट्रेट परिसर को जाने वाली सड़क सीएमओ कार्यालय से लेकर विकास भवन तक कीचड़ से सनी रही। सीएमओ कार्यालय और एआरटीओ के निकट वर्तमान में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के भवनों की मिट्टी बहकर सड़क पर आ गई थी, जिस कारण कई लोग कीचड़ में रपट गए, जबकि कई वाहन चालक रपटने से बाल-बाल बचे। संवाद
-
रुद्रपुर कलक्ट्रेट की इंटरनेट सेवा बाधित
रुद्रपुर। बृहस्पतिवार को रुद्रपुर कलक्ट्रेट की इंटरनेट सेवा प्रभावित रही। बारिश के दौरान इंटरनेट केबल टूट गई थी। इस कारण कलक्ट्रेट ऑफिस के साथ ही एमसीएमसी केंद्र का भी कार्य कुछ देर प्रभावित रहा। केबल जोड़ने के बाद इंटरनेट सेवा बहाल हो सकी। संवाद
-
फोटो-03आरडीपी12पी- रुद्रपुर में सीएमओ कार्यालय के सामने कीचड़ से सनी सड़क।
13पी- रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में टूटी इंटरनेट की केबल को जोड़ते श्रमिक।
14पी- रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में छाता लेकर गुजरता व्यक्ति।
15पी- रुद्रपुर में ठंड में बचने के लिए आग तापते लोग।
16पी- रुद्रपुर में ढाबे में आग तापते मजदूर।
17पी- रुद्रपुर नैनीताल हाईवे पर बारिश से बचने के लिए छाता लेकर गुजरते तीन दोस्त।
27पी - बारिश से प्रभावित हुई सरसों की फसल।
---=-=-
दिल के रोगियों को खास सतर्कता बरतने की जरूरत
काशीपुर। ठंड के साथ गलन बढ़ने और बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। लगातार हो रही बारिश से किसानों का हाल बुरा है। खेतों में आलू, सब्जियों, सरसों, गेहूं आदि की फसलें खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। हवाएं चलने से गेहूं की फसल पलट गई है। वहीं सरसों और लाही का दाना खेतों में ही झड़ गया। फिजीशियन डॉ. ईश्वर पैगिया का कहना है कि ठंड से दिल, ब्लड प्रेशर, अस्थमा और शुगर के मरीजों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। इस तरह के रोगियों को अपने बचाव में खास सतर्कता बरतनी होगी। दिन भर हुई बूंदाबांदी के कारण लोग सड़कों पर भीगते रहे। बाजारों में अपेक्षाकृत भीड़ कम रही। महेशपुरा, कटरामालियान, आर्यनगर, बांसफोड़ान, मुंशीराम चौराहे और बाजपुर रोड पर कहीं सीवर तो कहीं सड़कों की खुदाई से बरसाती कीचड़ हो गई। वाहनों के रेंग कर चलने से जाम की स्थिति बनी रही। संवाद
खटीमा में हुई पांच एमएम बारिश
खटीमा। यहां भी दिन भर रिमझिम बारिश होती रही। इससे लोग घरों में दुबके रहे। उन्होंने आग और गरम कपड़ों का सहारा लिया। बारिश के चलते बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। बारिश के चलते सब्जी एवं गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। थारु राइंका के वैधशाला प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि बृहस्पतिवार को 5 एमएम बारिश रिकार्ड दर्ज की गई। साथ ही अधिकतम तापमान 14 एवं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रौतेला ने बताया कि अभी दो-तीन तक बारिश होने की संभावना बताई। उन्होंने बताया कि बारिश होने से निचले क्षेत्रों में पानी भरने से गेहूं एवं मटर, आलू सहित अन्य सब्जियों के नुकसान होना बताया। संवाद
बारिश से सब्जी की फसल को नुकसान
दिनेशपुर। बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बारिश के बावजूद राजनीतिक दलों का डोर टू डोर प्रचार जारी रहा। बारिश के चलते क्षेत्र में किसानों की खड़ी सरसों की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। खेतों में पानी भरने से सब्जियों और मटर की फसल को भी नुकसान पहुंचा है जिससे किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
बता दें कि पिछले साल भी बेमौसमी बारिश के चलते किसानों की रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था। उधर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान में भी गिरावट आई है। दिनेशपुर में बृहस्पतिवार को दिन में न्यूनतम 11 डिग्री वह अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। संवाद
जलभराव से मटर की फसल भी हुई बर्बाद
शांतिपुरी। बारिश से किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। गन्ने और सरसों की फसल गिर गई। खेतों में पानी भरने से गेहूं की फसल पीली पड़ने लगी है वही सब्जियां भी सड़ने लगी है। मटर की फसल जलभराव से खराब हो गई है।

स्वतंत्रता सेनानी ग्राम जवाहर नगर और शांतिपुरी क्षेत्र में भारी संख्या में किसान खेती करते हैं। इस समय गेहूं, मटर, आलू, सरसों, गन्ना की कटाई सहित कई फसलें खेतों में खड़ी हैं। एक सप्ताह पहले हुई बारिश का पानी सूखा भी नहीं था फिर से बारिश शुरू हो गई। जिसके चलते खेतों में खड़ी फसल गेहूं, सरसों, गन्ना और लाही की फसल को व्यापक नुकसान हुआ है। पहली बारिश से भी थोड़ी बहुत फसल बच गई थी, वह इस बारिश से खराब हो गई है। मौसम के इस बदलाव गन्ने की कटाई प्रभावित हो रही है। संवाद

रुद्रपुर के नैनीताल हाईवे पर बारिश से बचने के लिए छाता लेकर गुजरते तीन दोस्त।

रुद्रपुर के नैनीताल हाईवे पर बारिश से बचने के लिए छाता लेकर गुजरते तीन दोस्त।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में ठंड से बचने के लिए आग तापते निर्माण मजदूर।

रुद्रपुर में ठंड से बचने के लिए आग तापते निर्माण मजदूर।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में कड़ाके की ठंडी से बचने के लिए ढाबे में आग तापते लोग।

रुद्रपुर में कड़ाके की ठंडी से बचने के लिए ढाबे में आग तापते लोग।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में इंटरनेट के टूटे केबिल को जोड़ते श्रमिक।

रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में इंटरनेट के टूटे केबिल को जोड़ते श्रमिक।- फोटो : RUDRAPUR

सीएमओ कार्यालय के सामने कीचड़ से सनी सड़क।

सीएमओ कार्यालय के सामने कीचड़ से सनी सड़क।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed