फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

जिले में शांतिपूर्ण चुनाव करवाना प्राथमिकता : एसएसपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Political news.
रुद्रपुर में प्रेसवार्ता करते एसएसपी बरिंदरजीत सिंह। - फोटो : RUDRAPUR
नए एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने कहा कि जिले में निष्पक्ष और शांतिपूूर्ण चुनाव उनकी प्राथमिकता है। जिले में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता में एसएसपी ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी में लग गए हैं। उन्हें शांति व्यवस्था का अनुपालन बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए जिले को सुपर जोन, जोन व सेक्टरों में बांटा गया है। एसएसपी ने कहा कि आचार संहिता के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल और रात्रि कर्फ्यू के नियमों का भी सख्ती से अनुपालन करवाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने जिले वासियों से भी आचार संहिता व कोविड गाइड लाइन का अनुपालन करने की अपील की। साथ ही किसी प्रकार दुष्प्रचार व अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा। जिले में धारा 144 लागू है। इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले की सभी सीमाओं पर सघन चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed