फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

सुरक्षा के मुद्दे पर महिलाएं बढ़ें आगे ः नेटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Political news.
कांग्रेस महिला मोर्चा को फूलमाला से स्वागत करते कांग्रेसी। - फोटो : RUDRAPUR
आधी आबादी को कांग्रेस के पक्ष में एकजुुट करने के लिए नेेट्टा डिसूजा ने महिलाओं से बात की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और भविष्य के मुद्दे पर महिलाओं को कांग्रेस के साथ आना जरूरी है। वहीं उत्तराखंड सरकार में दुष्कर्म के आरोपी दो विधायकों पर भी उन्होंने निशाना साधा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में महिला मोर्चा की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा रविवार को रुद्रपुर में थीं। शाम करीब चार बजे वह आंबेडकर मैदान स्थित सभा स्थल पर पहुंचीं। महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता के छलावे में इस बार नहीं आना है। देश में बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है, जबकि सरकार खोखले नारे दे रही है। कांग्रेस जनहित की रणनीति पर विश्वास करती है। चुनावी रणनीति पर उनका फोकस नहीं है। लड़की हूं लड़ सकती हूं, नारे को दोहराते हुए सभी से एक साथ आने की अपील की। इस दौरान प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता आर्या, उपाध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश तनेजा, शिल्पी अरोरा, सोफिया नाज, सीपी शर्मा, चेतन भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

दिनेशपुर में नेट्टा डिसूजा ने कहा कि प्रदेश की जनता का भाजपा सरकार से मोहभंग हो गया है। आगामी चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर चुनाव की तैयारियों में जी-जान से जुटने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्कीमोड़ के रामलीला मैदान में महिला सम्मेलन में कहा कि भाजपा ने जनता से किए एक भी वायदे को पूरा नहीं किया। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, दो करोड़ रोजगार नहीं मिले, जनधन खातों में पड़े गरीब लोगों के पैसे भी कट गए, जनता के खाते में 15 लाख रुपये नहीं आए। कहा कि भाजपा को इसका खामियाजा आगामी चुनाव में भुगतना पड़ेगा। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष रीना कपूर, नारायण हालदार, सुभाष बेहड़, वरुण कपूर, अलका पाल, सरिता आर्या, सुमित भुल्लर, लक्ष्मी राय, आशुतोष राय आदि ने भी संबोधित किया।

दिनेशपुर के चक्की मोड़ में महिलाओं को संबोधित करतीं कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष?

दिनेशपुर के चक्की मोड़ में महिलाओं को संबोधित करतीं कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष?- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed