खटीमा। पुलवामा के शहीद विरेंद्र सिंह राणा को उनके गृह ग्राम मोहम्मदपुर भुड़िया में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। ग्रामीण जनता ने शहीद विरेंद्र सिंह राणा के आवास से उनका (फोटो फ्रेम) फोटो लेकर जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल लोग जब तक सूरज चांद रहेगा, विरेंद्र तेरा नाम रहेगा, शहीद विरेंद्र अमर रहे के नारों के साथ जुलूस के रूप में शहीद विरेंद्र सिंह राणा राजकीय जूनियर हाईस्कूल परिसर तक पहुंचे। ग्रामीणों ने यहां उनके फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहां रेनू राणा, जयराम सिंह राणा, राजेश राणा, विनोद कुमार, अजयपाल सिंह राणा, सूरज नाथ, धर्मेंद्र सिंह, मानवती, शशि देवी, फूलवती देवी, विशना देवी, शशिबाला आदि थे। संवाद
पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बाजपुर। पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को सोमवार देर शाम भगत सिंह चौक पर भाजपाइयों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, सुबोध गुप्ता, जयंत जैन, अमित चौहान, अमित भटनागर, अनंत जैन, मयंक, सत्यम, मोनू, सोनू गोयल, खीम सिंह दानू आदि थे। संवाद