{"_id":"620564f5cd96564abf763a2b","slug":"political-news-kashipur-news-hld4533769171","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड का भविष्य तय करेगा विधानसभा चुनाव : आचार्य कृष्णम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड का भविष्य तय करेगा विधानसभा चुनाव : आचार्य कृष्णम
विज्ञापन
काशीपुर में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की अपील करते आचार्य प्रमोद कृष्णन।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव सच और झूठ के बीच होना है। यह चुनाव उत्तराखंड के भविष्य की दिशा और दशा तय करेगा। उन्होंने काशीपुर से कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।
आचार्य कृष्ण्म बृहस्पतिवार को कुंडेश्वरी रोड स्थित एक गार्डन में कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में बोल रहे थे। आचार्य कृष्णम ने कहा कि उत्तराखंड समेत देश के दूसरे राज्य में छोटे दलों का कोई वजूद नहीं है। इन दलों के नेता भाजपा के इशारे पर नाचते हैं। भाजपा इन्हें सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स आदि का भय दिखाती रहती है। उत्तराखंड में चुनावी मुकाबला सिर्फ कांग्रेस और भाजपा के बीच है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ नफरत की राजनीति करती है। इससे राज्य का विकास बाधित होता है। लोग जरूरी सुविधाओं से वंचित रहते हैं। जब-जब कांग्रेस की सरकार आई, तब-तब हिंदू मुस्लिम जैसी कोई बात नहीं हुई। सिर्फ और सिर्फ विकास को लेकर चिंतन-मंथन हुआ लेकिन भाजपा ने हमेशा समाज को बांटने की राजनीति की है। सभा की अध्यक्षता पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने की। इस मौके पर कांग्रेस नगराध्यक्ष संदीप सगहल, अरुण चौहान, हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, त्रिलोक अधिकारी, आशीष अरोरा, शोभित गुड़िया, इंदूमान, मीनू गुप्ता, गीता चौहान, अजीता शर्मा, रोशनी बेगम आदि मौजूद रहीं।