{"_id":"61b8f4619a7a1443c860a643","slug":"political-news-kashipur-news-hld447643626","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की हर महिला को हर महीने एक-एक हजार रुपये देंगे : केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की हर महिला को हर महीने एक-एक हजार रुपये देंगे : केजरीवाल
विज्ञापन
राम लीला ग्राउंड में जनसभा में जुटी भीड़
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी जनहित की योजनाओं से बौखलाकर विरोधी कहते हैं कि केजरीवाल तो खजाना लुटा रहा है। अरे खजाना तो भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने इन 20 सालों में लूटा है। अब यह बंद होगा। अब पैसा नेताओं की नहीं बल्कि जनता की जेब में जाएगा। उत्तराखंड में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रदेश की सत्ता में बारी-बारी से काबिज रहीं भाजपा और कांग्रेस की सरकार दोषी हैं।
अरविंद केजरीवाल ने किसान आंदोलन को दुनिया का सबसे बड़ा आंदोलन बताते हुए कहा कि पिछले एक साल से देश का नहीं, दुनिया का सबसे बड़ा किसान आंदोलन चल रहा था। दुनिया के इतिहास में शायद ही इतना लंबा कोई आंदोलन चला हो। एक साल से सर्दी, गर्मी, बारिश में किसान बार्डर पर डटे थे। अंत में किसानों की जीत हुई। किसान आंदोलन में उत्तराखंड के किसानों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। आंदोलन में शहीद हुए सात सौ किसानों को केजरीवाल ने श्रद्धांजलि भी दी। केजरीवाल ने कहा कि कहा कि दिल्ली के स्कूल अच्छे हो गए हैं, यह बात आपने सुनी होगी।
उत्तराखंड के स्कूल, अस्पतालों को भी चमकाया जाएगा। दिल्ली की तर्ज पर काम होगा। कोठियाल को मुख्यमंत्री बना दो यह सारे स्कूल बना देंगे। केजरीवाल ने कहा कि इन्हें चुनाव में काम करने के लिए बेरोगार चाहिए इसलिए इन्होंने सारे सरकारी स्कूल बर्बाद कर दिए। हमारी सरकार आई तो गरीबों के बच्चे डाक्टर, इंजीनियर और वकील बनेंगे। उत्तराखंड के नेता इलाज कराने दिल्ली जाते हैं, यहां इस लायक अस्पताल तक नहीं है कि भाजपा-कांग्रेस वाले इलाज करा सकें। हम पांच साल में शानदार अस्पताल बनवाएंगे।
विज्ञापन
300 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा पर नेताओं को लगती है मिर्च
काशीपुर। केजरीवाला ने कहा कि एक नेता को चार हजार यूनिट बिजली फ्री मिलती है और मैं जनता के लिए तीन सौ यूनिट फ्री करने की घोषणा करता हूं तो इन्हें मिर्च लगती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों को हम मुफ्त तीर्थयात्रा करा रहे हैं। हमारे यहां दिल्ली, रामेश्वरम, शिरडी, पुरी, द्वारिका की यात्रा कराई जाती है। उत्तराखंड के लोगों को भी मुफ्त यात्रा कराएंगे। अयोध्या, अजमेर शरीफ, करतारपुर की यात्रा कराई जाएगी। सभी धर्मों के लोगों को हम यात्रा कराएंगे।
वादा पूरा न हो तो केस कर देना
काशीपुर। अरविंद केजरीवाल ने जनसभा में कहा कि मेरे खिलाफ विरोधियों ने मुकदमा कर दिया है। कहा कि केजरीवाल गांरटी दे रहा है। इस पर कोर्ट ने कहा कि तुम भी गारंटी दो। केजरीवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अपना वादा पूरा करूंगा, अगर नहीं कर पाया तो मुझ पर मुकदमा कर देना
यूथ को नौकरी हम देंगे
काशीपुर। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज यहां यूथ आया हुआ है। बीजेपी कांग्रेस ने इन्हें नौकरी नहीं दी लेकिन हम नौकरी देंगे। केजरीवाला जो कहता है वो करता है। हमने दिल्ली में दस लाख बच्चों को नौकरी दी है। हमें नौकरी देना आता है। सरकार बनने के बाद अगर नौकरी नहीं मिलती है तो हर बेरोजगार बच्चे को पांच-पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता मिलेगा।

संबोधित करते केजरीवाल।- फोटो : KASHIPUR

मंच पर केजरीवाल व अन्य।- फोटो : KASHIPUR