{"_id":"5fd3c5d58ebc3e41033e553a","slug":"political-khatima-news-hld407033031","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो ने पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो ने पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की उठाई मांग
विज्ञापन
बाजपुर तहसीलदार को ज्ञापन देते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : BAZPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर/खटीमा/बाजपुर। पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ड, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश व राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल प्रभारी कैलाश विजय के काफिले पर हुए हमले की भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निंदा की है। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम रंजना राजगुरु को भेजा।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष सरबजीत सिंह ने कहा कि देश में दूसरी पार्टियों की ओर से हमला करना लोकतांत्रिक खतरा है। इससे पश्चिम बंगाल की जनता भी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने राष्ट्रपति से गुहार लगाई की घटना का संज्ञान लेते हुए बंगाल की सरकार पर कार्रवाई की जाए। वहां पार्षद पुष्कर बिष्ट, विशाल श्रीवास्तव, आकाश अरोरा, हेमंत कुमार, विक्की पाठक, अमित बोरा, अक्षय विश्वास आदि थे।
खटीमा में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। ज्ञापन में शशांक वर्मा, सूरज धामी, तेजेंद्र सिंह, सूरज गौतम आदि के हस्ताक्षर है। इधर, बाजपुर में भाजयुमो के जिला मंत्री विट्टू चौहान के नेेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम एपी वाजपेयी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। वहां पर नामित सभासद विमल शर्मा, टिंकू यादव, मुकेश, नितिन सागर, संजीत आदि थे।