फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political Discourse In Bazpur

यूपी के एक मंत्री और दो स्थानीय नेता कर रहे पार्टी विरोधी कार्य : नामधारी

Mon, 11 Aug 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 11 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Political Discourse In Bazpur
- बाजपुर ब्लॉक प्रमुख पर कांग्रेस समर्थक प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने का आरोप
विज्ञापन


बाजपुर। अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी ने भाजपा नेताओं पर कांग्रेस समर्थित ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी की मदद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ऐसे भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि पार्टी से गद्दारी करने वालों पर कार्रवाई के लिए हाईकमान से शिकायत की जाएगी। नामधारी ने कहा कि जिला पंचायत की पांच में से भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली। इसका जवाब भी जिम्मेदार नेताओं से लिया जाना चाहिए।

रविवार को नामधारी फार्म हाउस पर प्रेसवार्ता में पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी ने कहा कि यूपी के राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख, भाजपा से विधानसभा प्रत्याशी राजेश कुमार, निकाय चुनाव में प्रत्याशी रहे गौरव शर्मा पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। कहा कि यह पार्टी के नेता ब्लॉक प्रमुख के कांग्रेस प्रत्याशी को बीडीसी सदस्यों का समर्थन दिला रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं पर कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मांग की है। कहा कि भाजपा के ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी विकास शर्मा को मजबूती के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा। उनके पास 23 बीडीसी सदस्यों का समर्थन है। इससे पहले नामधारी ने निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को स्वागत किया। यहां बीडीसी सदस्य सुरेंद्र नामधारी, बीडीसी सदस्य तेजेंद्र सिंह, प्रधान संजना, प्रधान मोहन दिवाकर, बगी नामधारी, लाडी नामधारी, बबलू नामधारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed