फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political activities

प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों से भाजपा में बेचैनी का माहौल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Political activities
रुद्रपुर के भाजपा जिला कार्यालय में पसरा सन्नाटा व लटका ताला। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर तेजी से चली अटकलों को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा में बेहद बेचैनी देखी जा रही है। पार्टी का मामला होने की वजह से कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है लेकिन नेताओं और कार्यकर्ताओं में दिनभर दिल्ली में हो रही गतिविधियों पर चर्चाएं होती रही।
विज्ञापन

इन सबके बीच पार्टी की गतिविधियों के केंद्र जिला कार्यालय में महिला दिवस पर हुए सम्मान कार्यक्रम होने के बाद कार्यालय में दोपहर बाद सन्नाटा पसरा होने के साथ ही ताला लटका रहा। आम जनता में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई खास दिलचस्पी नहीं देखी गई लेकिन विपक्षी कांग्रेस के नेता पूरी कवायद को लेकर चुटकी लेते रहे।
विज्ञापन

दरअसल शनिवार को भाजपा में उठे सियासी बवंडर के बाद प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कयास लगने शुरू हो गए थे। रविवार को अचानक सियासी माहौल ठंडा होने के बाद सोमवार को अचानक फिर से नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं बेहद तेजी से फैलने लगी थीं। इसके बाद भाजपा के साथ ही अन्य सियासी दलों में भी इसको लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच नेतृत्व परिवर्तन और नए चेहरे के नामों को लेकर भी कानाफूसी होती रही। दिल्ली में हो रही पार्टी की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही कार्यकर्ताओं की नजरें न्यूज चैनलों, वेबसाइटों और सोशल मीडिया पर भी टिकी रही। हालांकि पार्टी से जुड़ा मामला होने की वजह से नेता इस बारे में राय रखने से परहेज करते रहे।
दोपहर बाद पार्टी के जिला कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी नहीं होने से सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि पार्टी नेता महिला दिवस के आयोजनों में व्यस्तता का हवाला देते रहे। आम लोगों में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों लेकर चर्चा रही लेकिन लोग खुलकर इस पर बोलने से किनारा करते नजर आए।

इधर, पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि भाजपा की ओर से अब प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन करने से कोई फायदा होने वाला नहीं है। चार साल में प्रदेश में बेरोजगारों की फौज बढ़ने के साथ ही विकास कार्य ठप हो गए हैं। अब सरकार की नाकामी छुपाने के लिए भाजपा नेतृत्व परिवर्तन कर जनता को धोखा देना चाहती हैं। जनता के सामने सच्चाई आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed