{"_id":"53cc1dcac5d577698c2c69bb21c45c43","slug":"police-went-to-jail-accused-cka-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को छकाकर आरोपी पहुंचा जेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को छकाकर आरोपी पहुंचा जेल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Sun, 28 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ महीने तक पुलिस को छकाने में कामयाब रहे लूट का आरोपी पुराने मामले का गैर जमानती वारंट तुड़वाकर जेल चला गया। पुलिस ने कोर्ट से आरोपी का कुर्की वारंट हासिल कर लिया था। जब तक पुलिस कुर्की की कार्रवाई करती, उससे पहले ही आरोपी जेल चला गया। पुलिस अब आरोपी को 29 फरवरी को कस्टडी में लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
बता दें बीते 17 दिसंबर की रात गंगापुर रोड में व्यापारी वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता के घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया था। लूट के चार आरोपी दो जनवरी को ट्रांजिट कैंप स्थित नया सिडकुल को जाने वाले रास्ते में पुलिस मुठभेड़ मेें गिरफ्तार हुए थे। चारों के कब्जे से चार तमंचे, पांच कारतूस और लूटे गए जेवर बरामद हुए थे। पकड़े गए आरोपियों ने उन्होंने दिनेशपुर क्षेत्र में ज्वैलर्स से लूट की बात स्वीकारी थी।
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरोह का सरगना गुरमेल निवासी इंद्रा कालोनी और सोनू निवासी बिलासपुर फरार होने में कामयाब रहे थे। गुरमेल के खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज थे। पुलिस ने गुरमेल की तलाश में जिले के अलावा बरेली, रामपुर, पीलीभीत में संभावित ठिकानों में दबिश दी थी। लेकिन हर बार गुरमेल पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा था। शातिर गुरमेल ने साथियों को धमकाया था, कि जिसने उसका नाम लिया उसे जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
एसओ सुशील कुमार ने बताया कि काफी कोशिशों के बाद भी जब गुरमेल हत्थे नहीं चढ़ा तो कोर्ट से उसके खिलाफ कुर्की वारंट लिया गया था। कुर्की वारंट जारी होने की जानकारी मिलने के बाद गुरमेल ने कोतवाली रुद्रपुर में हत्या के प्रयास के पुराने मामले में जारी गैर जमानती वारंट तुड़वाया और जेल चला गया। कोर्ट ने गुरमेल को कस्टडी रिमांड में देने के लिए 29 फरवरी की तिथि तय की है। रिमांड पर लेकर उससे लूट और मुठभेड़ के दो मामलों में पूछताछ की जाएगी।