{"_id":"4cb233bcfe86482601ada1cc253f3429","slug":"police-started-verification-campaign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में बढ़ते क्राइम को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने अब बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए अभियान छेड़ दिया है। रविवार को पुलिस टीमों ने शहर और आसपास के गांवों में बाहरी लोगों का सत्यापन किया।
विज्ञापन
इस दौरान 12 मकानों में बगैर सत्यापन कराए अवैध रूप से रह रहे किराएदार मिलने पर पुलिस ने मालिकों के चालान काटे। इससे मकान मालिकों में हड़कंप मच गया। एसएसआई ने बताया कि 12 मालिकों के खिलाफ एक लाख रुपये अर्थदंड की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
रविवार को प्रभारी कोतवाल प्रवीण सिंह ने पुलिस टीम के साथ नगर के नहर पार, वार्ड संख्या छह, भूमिका कालोनी और पंडरी गांव में किराएदारों का सत्यापन किया। इससे मकान मालिकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
इस दौरान 12 घरों में अवैध रूप से किराएदार रहते मिले। इस पर पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 52 (3), 83 पुलिस अधिनियम के तहत वार्ड संख्या छह में राजेश पुत्र स्व. छेदा लाल, मीरा पत्नी मनीष, शमशुल हसन पुत्र इनायत हुसैन और पंडरी गांव निवासी रिजवान पुत्र शफी अहमद के पांच-पांच हजार के चालान काटे।
इसके अलावा वार्ड संख्या छह निवासी मधु पत्नी सीताराम, जमील अहमद पुत्र खलील अहमद, लक्ष्मी पुत्र ओमवीर रामदुलारी पत्नी दुर्गा प्रसाद, भूमिका कालोनी की ज्योति पत्नी संदीप गुप्ता, पंडरी के मायूब खां पुत्र महबूब खां, फरजाना पत्नी मुबारक और अन्नो पत्नी मजले के दस-दस हजार रुपये के कोर्ट चालान काटे।
एसएसआई ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। कहा कि किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले मकान मालिक बख्शे नहीं जाएंगे। टीम में सिडकुल चौकी इंचार्ज दिनेश नाथ, सरकड़ा चौकी इंचार्ज योगेश दत्त आदि थे।